2 जनवरी को इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस में हिस्सा लेंगी विधायक के कविता
तेलंगाना की एमएलसी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता केरल के कन्नूर में होने वाली इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस में भाग लेने के लिए अगले महीने की 2 और 3 तारीख को केरल का दौरा करेंगी।

हैदराबाद,17 दिसंबरः तेलंगाना की एमएलसी और मुख्यमंत्री के चंद्रशेखर राव की बेटी के कविता केरल के कन्नूर में होने वाली इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस में भाग लेने के लिए अगले महीने की 2 और 3 तारीख को केरल का दौरा करेंगी। इंडियन लाइब्रेरी कांग्रेस के प्रतिनिधियों ने कविता को इस कार्यक्रम के लिए निमंत्रण दिया है। एमएलसी कविता दो जनवरी की शाम को होने वाले सांस्कृतिक महोत्सव में मुख्य अतिथि होंगी और तीन जनवरी को इस कार्यक्रम में संस्कृति पर चर्चा होगी।
केरल के मुख्यमंत्री पिनाराई विजयन 1 जनवरी को भारतीय पुस्तकालय कांग्रेस की बैठकों का उद्घाटन करेंगे। इस कार्यक्रम में तेलंगाना, आंध्र प्रदेश, महाराष्ट्र, ओडिशा, तमिलनाडु, कर्नाटक, बिहार और अन्य राज्यों के कई प्रमुख लोग भी मौजूद रहेंगे।












Click it and Unblock the Notifications