मोदी हटाओ देश बचाओ पोस्टर: मंत्री हरभजन सिंह बोले- पूरे पंजाब में लगाएंगे

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भारत के संविधान में सभी अभिव्यक्ति की आजादी मिली हुई है, लेकिन केंद्र सरकार लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है.

Minister Harbhajan Singh

आम आदमी पार्टी द्वारा दिल्ली में मोदी हटाओ देश बचाओ के पोस्टर लगाए जाने के बाद अब पंजाब में भी ऐसे ही पोस्टर लगाने की शुरुआत कर दी है। जालंधर में दिल्ली की तर्ज पर पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने केंद्र सरकार और प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्टर लगाने की शुरुआत की। उनके साथ जालंधर सेंट्रल के विधायक रमन अरोड़ा भी थे।

हरभजन सिंह ईटीओ ने कहा कि भारत के संविधान में सभी अभिव्यक्ति की आजादी मिली हुई है, लेकिन केंद्र सरकार लोगों की आवाज को दबाने की कोशिश कर रही है। जो भी सरकार के खिलाफ मुंह खोलता है कि उसके पीछे केंद्रीय एजेंसियां सीबीआई, ईडी, इनकम टैक्स और एनआईए इत्यादि लगा दी जाती हैं, लेकिन वह न डरे हैं और न डरेंगे। अपनी आवाज बुलंद करके रहेंगे।

कर लें जितने मामले दर्ज करने हैं
पंजाब के कैबिनेट मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने जालंधर में पोस्टर लगाने के बाद केंद्र सरकार को सीधा चैलेंज किया। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार चाहे जितनी भी एफआईआर उनके खिलाफ दर्ज कर ले, लेकिन वह पूरे पंजाब में झूठी-भ्रष्ट केंद्र सरकार के खिलाफ और प्रधानमंत्री के खिलाफ पोस्ट लगाएंगे।

उन्होंने कहा कि न वह दिल्ली में डरे हैं और न ही पंजाब में डरेंगे। उन्होंने कहा कि दिल्ली में पोस्टर लगाने पर आम आदमी पार्टी के 138 नेताओं पर केंद्र सरकार के इशारे पर पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है। हरभजन ने कहा सरकार कह रही है कि ऐसे पोस्टर नहीं लगाए जा सकते। उन्होंने कहा क्यों नहीं लगाए जा सकते। सभी को अभिव्यक्ति का अधिकार है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+