पंजाब: मंत्री हरभजन ईटीओ ने लिया रंजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी प्रोजेक्ट का जायदा
पंजाब के बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने रंजीत सागर डैम के शहीद स्मारक पर जाकर श्रद्धांजलि दी।

चंडीगढ़: बिजली मंत्री हरभजन सिंह ईटीओ ने रणजीत सागर डैम और शाहपुरकंडी परियोजना का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने सबसे पहले रंजीत सागर डैम के शहीद स्मारक पर जाकर रंजीत सागर डैम निर्माण के दौरान जान गंवाने वाले श्रमिकों को श्रद्धांजलि दी।
जिसके बाद में विस्तार से रंजीत सागर डैम पावर हाउस व ग्रिड सब स्टेशन का दौरा किया। इस दौरान इंजी. इंदरपाल सिंह, मुख्य इंजी./हाइड्रल प्रोजेक्ट्स ने बिजली मंत्री को बताया कि आने वाले धान के मौसम में बिजली की आपूर्ति के लिए रंजीत सागर डैम अपनी पूरी क्षमता से चल सकता है।












Click it and Unblock the Notifications