मंत्री बलकार सिंह का बयान, कहा- जल्द औद्योगिक हब बनेगा पंजाब

जालंधर: पंजाब के स्थानीय निकाय मंत्री बलकार सिंह ने कहा कि पंजाब जल्द औद्योगिक हब बनेगा और इसके लिए मुख्यमंत्री भगवंत मान लगातार प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत मान की दिल्ली में केंद्रीय मंत्रियों नितिन गडकरी तथा हरदीप पुरी के साथ बैठकें काफी अच्छी रहीं जिसके अच्छे नतीजे सामने आएंगे।
उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री की पूरी कोशिश है कि पंजाब में सड़क, रेल तथा हवाई कनैक्टिविटी में सुधार लाया जाए और ये मामले उन्होंने केंद्रीय सरकार के समक्ष उठाए हैं। उद्यमियों को राहत देने के लिए ही उन्होंने हरे रंग के स्टाम्प पेपर शुरू किए हैं जिससे कि राज्य में अधिक से अधिक पूंजी निवेश हो सके।
स्थानीय निकाय मंत्री ने कहा कि सरकार द्वारा शहरों में विकास कार्यों में आने वाले दिनों में मुख्यमंत्री भगवंत मान की देख-रेख में तेजी लाई जाएगी। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री पंजाब का सर्वपक्षीय विकास चाहते हैं और उसके लिए वह शहरों व देहाती दोनों क्षेत्रों में विकास की गति को तेज करने में लगे हुए हैं।
उन्होंने कहा कि बारिश के दिनों में शहरों की सड़कों पर पानी जमा होने की समस्या पूर्व सरकारों की देन है। आम आदमी पार्टी की सरकार इस समस्या का गंभीरता से अध्ययन कर रही है और आने वाले दिनों में इस समस्या का निवारण किया जाएगा।
उन्होंने कहा कि मौजूदा समय में मुख्यमंत्री ने पिछले दिनों में ही जालंधर को विकास कार्यों के लिए काफी ग्रांटें रिलीज की हैं जिन्हें आने वाले दिनों में खर्च करके शहरों की दशा को सुधारा जाएगा।












Click it and Unblock the Notifications