दिल्ली सरकार में मंत्री आतिशी का बढ़ा कद, वित्त समेत कई महत्वपूर्ण विभागों की मिलेगी जिम्मेदारी

बीती दो जनवरी को आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। वर्तमान में इस विभाग के अलावा बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग की जिम्मेदारी भी मिली हुई है।

Delhi News: दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिमंडल में फेर-बदल के लिए उपराज्यपाल वी. के. सक्सेना को प्रस्ताव भेजा है। आम आदमी पार्टी (AAP) सरकार के मंत्रिमंडल में संभावित फेरबदल के बाद कैबिनेट मंत्री आतिशी को वित्त, योजना और राजस्व विभाग का अतिरिक्त प्रभार मिल सकता है। सूत्रों ने गुरुवार को यह जानकारी दी। इस बीच, मंत्रिमंडल में फेर-बदल की फाइल को लेकर विवाद पैदा हो गया है। सरकार के अधिकारियों का दावा है कि यह फाइल उपराज्यपाल के पास रूकी हुई है, जबकि उपराज्यपाल कार्यालय ने इस आरोप का खंडन किया है।

गौरतलब है कि मनीष सिसोदिया और सत्येन्द्र जैन के इस्तीफे के बाद मार्च में आतिशी और सौरभ भारद्वाज को मंत्रिमंडल में शामिल किया गया था। आतिशी के पास बिजली, शिक्षा, कला संस्कृति और भाषा, पर्याटन, उच्च शिक्षा, प्रशिक्षण, तकनीकी शिक्षा और जनसंपर्क विभागों का प्रभार है। मंत्रिमंडल में इस संभावित फेरबदल के बाद आतिशी को कुल 12 विभागों का प्रभार मिलने की संभावना है। फिलहाल वित्त, योजना और राजस्व विभाग कैलाश गहलोत के पास हैं।

Minister Atishi

दिल्ली के मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल ने अपने मंत्रिपरिषद में बड़ा फेरबदल करते हुए आतिशी को वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी दी है। पूर्व डिप्टी सीएम मनीष सिसोदिया के जेल जाने के बाद कैलाश गहलोत को वित्त मंत्रालय की जिम्मेदारी दी गई थी। लेकिन अब वित्त और राजस्व विभाग की जिम्मेदारी भी आतिशी को दे दी गई है। कैबिनेट में फेरबदल से जुड़ी फाइल एलजी विनय सक्सेना को भेजी गई थी, जिसे उन्होंने मंजूर कर लिया है।

बीती दो जनवरी को आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी मिली थी। वर्तमान में इस विभाग के अलावा बिजली, शिक्षा, महिला और PWD विभाग की जिम्मेदारी भी मिली हुई है। मिली हुई है। अधिकारियों ने जानकारी देते हुए बताया था कि उपराज्यपाल वीके सक्सेना ने सीएम अरविंद केजरीवाल से विचार विमर्श के बाद कैबिनेट मंत्री आतिशी को जनसंपर्क विभाग की जिम्मेदारी दी थी। इस संबंध में जनरल एडमिनिस्ट्रेशन विभाग की ओर से एक नोटिफिकेशन जारी किया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+