उत्तराखंड में मेरी माटी मेरा देश अभियान की शुरूआत, सीएम धामी के निर्देश, सभी विभागों में समन्वय जरुरी

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 09 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में ‘मेरी माटी मेरा देश' अभियान को राज्य में सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें।

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने कहा कि 09 अगस्त से 15 अगस्त तक प्रदेश में 'मेरी माटी मेरा देश' अभियान को राज्य में सफलतापूर्वक संचालित करने के लिए सभी विभाग आपसी समन्वय से कार्य करें। उन्होंने 15 अगस्त को हर घर तिरंगा कार्यक्रम की सफलता की भी कार्ययोजना बनाने को कहा तथा इसे जन आंदोलन बनाये जाने पर बल देते हुए इसमें सभी संगठनों, संस्थाओं का सहयोग लेने के निर्देश दिये।

Meri Mati Mera Desh campaign started CM pushkar Dhamis instructions, coordination is necessary

मुख्यमंत्री ने कहा कि आजादी के अमृत महोत्सव को राज्य में बेहतर ढंग से आयोजित किया गया है अब आजादी का अमृतकाल शुरू हो रहा है इस आयोजन को भी हमें सामूहिक प्रयासों से आयोजित करने पर ध्यान देना होगा। 9 अगस्त से 15 अगस्त तक चलने वाले भारत सरकार के महत्वाकांक्षी अभियान मेरी माटी मेरा देश का शुभारम्भ उत्तराखंड के समस्त जनपदों में ग्राम एवं नगर निकाय स्तर पर किया गया है।

इस कार्यक्रम में प्रत्येक ग्राम पंचायत एवं नगर निकाय में शिलाफलकम की स्थापना, वसुधा वंदन के तहत 75 वृक्षों का रोपण, वीरों का वंदन के तहत स्थानीय शहीद, स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों का सम्मान, पंच प्रण शपथ, राष्ट्र ध्वज का आरोहण एवं राष्ट्रगान का गायन कार्यक्रम किये जा रहे हैं एवं उन्हें मेरी माटी मेरा देश वेबसाइट पर भी अपलोड किया जा रहा है। इस अभियान के तहत दिनांक 10 अगस्त 2023 तक लगभग 1250 ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में ये कार्यक्रम आयोजित किये जा चुके हैं जिनमे भारी संख्या में स्थानीय जनता एवं शासकीय कार्मिको के साथ साथ माननीय विधायक गणों एवं अन्य गणमान्य व्यक्तियों तथा जनप्रतिनिधियों द्वारा भी प्रतिभाग किया गया।

इन स्थानों पर वीरों अथवा उनके परिवारजनों का सम्मान स्थानीय परंपरा के अनुसार किया गया। अभियान के राज्य नोडल अधिकारी आनंद स्वरूप, अपर सचिव ग्राम्य विकास विभाग द्वारा अवगत कराया गया कि समस्त जनपदों में अभियान पूर्वनियोजित कार्यक्रम के अनुरूप संचालित हो रहा है अभियान हेतु निर्धारित अवधि में समस्त ग्राम पंचायतों एवं नगर निकायों में इसे आयोजित कर लिया जायेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+