मीत हेयर ने जल संसाधन विभाग के 27 जिलादारों को सौंपे नियुक्ति पत्र, कहा- ईमानदारी से करें काम
पंजाब के जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने आज विभाग में नए शामिल किए गए 27 जिलादारों को नियुक्ति पत्र सौंपे और उन को अपनी सेवाओं इमानदारी और तनदेही के साथ निभाने के लिए कहा।
यहां पंजाब भवन में हुए एक सादे समागम-कम-मीटिंग के दौरान नियुक्ति पत्र सौंपते हुए जल संसाधन मंत्री गुरमीत सिंह मीत हेयर ने कहा कि मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली पंजाब सरकार ने राज्य और खासकर आम लोगों के हितों में इंकलाबी बदलाव लाने के लिए सहृदय प्रयास किये हैं।

उन्होंने कहा कि इन यत्नों के स्वरूप ही दशकों बाद जल संसाधन विभाग इस साल टेलों पर पानी पहुंचाने में कामयाब हुआ है। गुरमीत सिंह मीत हेयर ने जिलादारों और पटवारियों को सरकार एवं किसानों के बीच अहम कड़ी बताते हुए कहा कि नए चुने गए जिलादार बधाई के पात्र हैं कि उनको यह सेवा निभाने का अवसर मिल रहा है।
उन्होंने कहा कि विभाग द्वारा पहली बार टेलों के अंत तक पानी पहुंचाने में कामयाब होने के कारण कई नयी चुनौतियां भी खड़ी हो गई हैं। उन्होंने कहा कि जिलादार अपनी सेवाएं पेशेवार ढंग से निभाकर इन चुनौतियों से निपटने में अहम रोल अदा कर सकते हैं।
इस अवसर पर जल संसाधन मंत्री ने नए चुने जिलादारों को स्पष्ट हिदायतें भी दीं कि उनमें से कोई भी व्यक्ति तबादले के लिए कोई सिफारिश न करें और अलॉट किए गए स्टेशनों पर पूरी निष्ठा एवं ईमानदारी से काम करें।
उन्होंने कहा कि यदि आप पहले दिन से सीखना शुरू नहीं करते तो आप जीवन भर सीखने में असफल रहोगे। उन्होंने कहा कि विभाग में नये शामिल किए गए जिलादारों के लिए 16 महीने के प्रशिक्षण को इस शर्त पर घटाकर 4 महीने कर दिया गया है कि वह अपने परखकाल के दौरान तबादले के लिए विनती नहीं करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications