MDM कर्मचारियों ने की हड़ताल, ओडिशा सरकार ने जिलों से सुचारु मिड-डे मील की व्‍यवस्‍था करने का दिया आदेश

ओडिशा के सरकारी स्‍कूलों में मिड-डे-मील (एमडीएम) कर्मचारी पिछले तीन दिनों से हड़ताल पर है। एमडीएम रसोइया और सहायक वेतन में बढ़ोतरी, मातृत्व अवकाश और अन्य लाभों के अलावा ईपीएफ और पेंशन के प्रावधान की मांग को लेकर हड़ताल पर हैं। वहीं इन कर्मचारियों की हड़ताल के चलते स्‍कूलों में संचालित मिड-डे मील बच्‍चों को मिलने में असुविधा हो रही है। इस समस्‍या को देखते हुए ओडिशा सरकार ने जिला अधिकारियों और स्कूल समितियों से प्रारंभिक शैक्षणिक संस्थानों में इसके लिए वैकल्पिक व्यवस्था करने को कहा है।

Mid-Day Meal

पिछले तीन दिनों से मिड-डे-मील (एमडीएम) कर्मियों के हड़ताल के चलते प्रदेश के लगभग एक लाख से अधि एमडीएम रसोइया और सहायम हड़ताल पर हैं। वहीं इससे पहले भी कई स्‍कूलों में मिड-डे मील की सेवाएं प्राथामिक और उच्‍च प्राथमिक शिक्षकों के विरोध के कारण पहले भी कई दिनों तक प्रभावित रही, इसके बाद मिड-डे मील कर्मियों के हड़ताल पर जाने के कारण सरकारी स्‍कूलों में बच्‍चों को मिड डे नहीं मिल पा रहा है।

इस हड़ताल के चलते जब शुक्रवार को जाजपुर के कुछ स्कूलों में कर्मचारी नही आए तो यहां के कई सरकारी स्‍कूलों के शिक्षकों ने छात्र- छात्राओं के लिए खाना बनाया। वहीं मलकानगिरी और अन्य जिलों के कुछ स्कूलों ने कार्यक्रम के प्रबंधन के लिए अस्थायी कर्मचारियों को लगाया है।

वहीं ओडिशा के स्‍कूल और जन शिक्षा मंत्री ने एसोएिसशन के प्रतिनिधियों से चर्चा भी की और उन्‍होंने मिड-डे कर्मचारियों को आश्वासन दिया कि उनकी शिकायतों पर एक सप्‍ताह के अंदर गौर किया जाएगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+