'MCD स्कूल शिक्षकों को भी चाहिए इंटरनेशनल ट्रेनिंग', शिक्षा मंत्री आतिशी ने अधिकारियों को दिए निर्देश

दिल्ली सरकार अब एमसीडी स्कूलों में प्राथमिक शिक्षा को बेहतर बनाने के लिए कवायद शुरू कर दी है। शिक्षामंत्री आतिशी ने इसे लेकर महापौर शैली ओबेरॉय के साथ शिक्षा निदेशालय एव MCD अधिकारियों के साथ बैठक की।

Atishi Marlena

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने मंगलवार को कहा कि एमसीडी स्कूल के शिक्षकों को भी 'अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग' प्रदान करने की जरूरत है ताकि वे छात्रों को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा दे सकें। आगामी स्कूली सत्र के लिए एक समीक्षा बैठक के बाद आतिशी ने कहा कि दिल्ली के सरकारी स्कूलों के शिक्षकों की 'अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग' ने दिल्ली की शिक्षा क्रांति में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। अब एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के अंतरराष्ट्रीय स्तर के प्रशिक्षण के लिए भी एक रोडमैप तैयार किए जाने की जरूरत है। राष्ट्रीय राजधानी में हर बच्चे को गुणवत्तापूर्ण शिक्षा देने के लिए नगर निगम एकीकृत तरीके से काम करेगा।

दिल्ली की शिक्षा मंत्री आतिशी ने कहा कि शिक्षकों की 'अंतर्राष्ट्रीय स्तर की ट्रेनिंग' से एमसीडी स्कूल के शिक्षकों में आत्मविश्वास आएगा। इस पहलकदमी से उनको विश्व स्तरीय अनुभव प्राप्त होगा। इससे वे अपने स्कूलों में बच्चों को अच्छी गुणवत्ता वाली शिक्षा प्रदान करने में सक्षम होंगे। इसके साथ ही आतिशी ने अधिकारियों को एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के प्रशिक्षण के लिए एक संयुक्त कार्य योजना तैयार करने का निर्देश दिया। इसके साथ ही उन्होंने अधिकारियों से नए सत्र में एमसीडी और शिक्षा विभाग के स्कूल प्रमुखों के लिए संयुक्त ओरिएंटेशन प्रोग्राम आयोजित करने को कहा है।

शिक्षामंत्री आतिशी ने मंगलवार को एमसीडी के स्कूलों में अच्छी शिक्षा देने के मसले पर महापौर शैली ओबेरॉय के साथ शिक्षा निदेशालय एवं निगम अधिकारियों के साथ बैठक की। आतिशी ने कहा कि शिक्षा निदेशालय व एमसीडी के अधिकारियों की एक संयुक्त टीम मिलकर इस दिशा में काम करेगी। शिक्षामंत्री ने एमसीडी स्कूलों के शिक्षकों के प्रशिक्षण कार्यक्रम बनाने का भी निर्देश दिया है। एमसीडी स्कूलों में शिक्षण कार्य को और बेहतर बनाने के लिए शिक्षा निदेशालय और एमसीडी मिलकर काम करेंगे। इसके लिए एक संयुक्त समिति का गठन करेंगे, जिसमें शिक्षा निदेशालय व एमसीडी के लोग होंगे।

आतिशी ने कहा कि एमसीडी स्कूल के शिक्षकों के लिए भी अंतरराष्ट्रीय प्रशिक्षण का रोडमैप तैयार किया जाएगा, जिससे वे बच्चों को विश्वस्तरीय शिक्षा दे पाएंगे। वहीं दिल्ली की महापौर शैली ओबेरॉय ने कहा कि केजरीवाल सरकार में बीते आठ साल शानदार बदलाव आए हैं। इन बदलावों से सीखकर हम कम समय में ही एमसीडी के स्कूलों को भी विश्वस्तरीय स्कूलों में तब्दील करेंगे और हर बच्चे तक गुणवत्तापरक शिक्षा पहुंचाने का काम करेंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+