Delhi: भाजपा कांग्रेस के कई कार्यकर्ताओं ने ज्वाइन की आम आदमी पार्टी
दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के दलबदल करने में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कई नेता अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए।
Delhi News: दिल्ली एमसीडी चुनाव की तारीखें नजदीक आते ही स्थानीय स्तर पर कार्यकर्ताओं के दलबदल करने में तेजी देखी जा रही है। सोमवार को भाजपा और कांग्रेस के कई नेता अपने साथियों के साथ आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए। बीजेपी के मंडल अध्यक्ष राकेश गोयल और उत्तरी पश्चिमी दिल्ली के जिलाध्यक्ष आशीष ठकराल ने आम आदमी पार्टी की सदस्यता ले ली।

उधर दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी सदस्य अनिल पाटोदिया भी आप में शामिल हो गए। पार्टी के राज्यसभा सांसद सुशील गुप्ता और आप विधायक दिलीप पांडेय ने टोपी-पटका पहनाकर सभी का पार्टी में स्वागत किया। इस दौरान आप विधायक नरेश बाल्यान, जय भगवान और महेंद्र गोयल भी मौजूद रहे।
आम आदमी पार्टी की सदस्यता लेने वाले अन्य बीजेपी और कांग्रेस कार्यकर्ताओं में प्रदीप कुमार मिश्रा, उपाध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा प्रदेश, भाजपा, रविंदर अम्बावत, जिलाध्यक्ष नजफगढ़ए ओबीसी मोर्चा भाजपा, उपेंद्र सिंह चौहान, जिलाअध्यक्ष पूर्वांचल मोर्चा, प्रदीप दहिया, महावीर चौधरी, एसएस दड़वाल आरडब्ल्यूए से संबंधित हैं। इसके साथ ही नफे सिंह राठी, मुकेश बंसल, गुरूदेव सिंह खालसा, सलीम खान और दलजीत सिंह पावा भी आप में शामिल हो गए।












Click it and Unblock the Notifications