सैकड़ों लोगों ने आजसू और भाजपा छोड़कर थामा झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन

Jharkhand Mukti Morcha

घाटशिला प्रखण्ड अंतर्गत पुर्वी मउभ़ंडार पंचायत के मउभ़ंडार गुरुद्वारा के हॉल में मंगलवार को प्रखंड अध्यक्ष वकील हेंब्रम के अध्यक्षता में झारखंड मुक्ति मोर्चा के केन्द्रीय सदस्य कान्हु सामंत के नेतृत्व में मउभ़ंडार बी ब्लॉक के सैकड़ों युवा घाटशिला विधानसभा के विधायक रामदास सोरेन के कार्यशैली से प्रभावित होकर झारखंड मुक्ति मोर्चा का दामन थामा। विधायक रामदास सोरेन ने पार्टी में शामिल होने वाले सभी लोगों को फुलों का माला पहनाकर तथा पार्टी का पट्टा ओढ़ाकर पार्टी में शामिल कराया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए विधायक रामदास सोरेन ने कहा कि झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी सभी लोगों को सम्मान देना जानता है।

कार्यकर्ताओं का विश्वास भी झारखंड मुक्ति मोर्चा पार्टी पर सदैव रहता है पार्टी में शामिल होने वालों में मुख्य रूप से शम्भू जेना, शाहिद अंसारी, राजा कुश कुमार शिवांसु, हरप्रीत सिंह रिशाव, अरविंद प्रकाश सिंह, संजु, प्रदीप, बापू, बरुण, दिलीप, रमाकांत समेत सैकड़ों लोगों ने आजसू और भाजपा छोड़कर झारखंड मुक्ति मोर्चा के पार्टी का दामन थामा। सभा का संचालन पूर्व युवा मोर्चा का जिला उपाध्यक्ष काजल डॉन ने किया।

कार्यक्रम में मुख्य रूप से केन्द्रीय सदस्य कान्हु सामंत जिला कोषाध्यक्ष कालीपदो गोराई विधायक प्रतिनिधि जगदीश भगत बीस सूत्री जिला सदस्य श्रवण अग्रवाल प्रखण्ड उपाध्यक्ष सुखलाल हांसदा, गुड़ाबांदा प्रखण्ड अध्यक्ष सुराई टुडू जिला सदस्य दुर्गा मुर्मू,करुणाकर महतो, रफीक आलम, अशोक महतो, झामुमो नेता अमर पुर्ति, दूर्गा चरण मुर्मू, सुनिल मुर्मू, निर्मल चक्रवर्ती ,बबलू हुसैन, सुशील मार्डी, रहमत खान, शेख बदरुद्दीन अली, बिमल मार्डी, मंटू महतो, गौरांग माहली, संदीप परिडा, रायसेन सोरेन, विकास मजूमदार, युनुस अली, प्रताप दास, सतीश सीट, मदन दलाई, सदानंद सोरेन, नीलकमल महतो आदि उपस्थित थे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+