गुजरात में BTP के कई नेता AAP में शामिल, दिग्गज नेता को खुद सीएम केजरीवाल ने दिलाई सदस्यता

गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संग गठबंधन तोड़ने वाली भारतीय ट्राईबल पार्टी (बीटीपी) को बड़ा झटका लगा है।

नई दिल्ली, 5 अक्टूबर: गुजरात में विधानसभा चुनाव से पहले आम आदमी पार्टी संग गठबंधन तोड़ने वाली भारतीय ट्राईबल पार्टी (बीटीपी) को बड़ा झटका लगा है। बीटीपी के कई नेता मंगलवार को आम आदमी पार्टी में शामिल हो गए, जिनमें चेतर वसावा भी शामिल हैं।

aam aadmi party

चेतर नर्मदा जिले में बीटीपी के प्रमुख नेता था। वसावा ने सोशल मीडिया के जरिए अपने इस्तीफे का ऐलान किया। इसके बाद दिल्ली में आप संयोजक अरविंद केजरीवाल ने उन्हें पार्टी की सदस्यता दिलाई। चेतर वबासाव के साथ बीटीपी के देदयापाडा तालुका पंचायत उपाध्यक्ष माधवसिंह वसावा और बीटीपी देदयापाडा तालुका प्रमुख देवेंद्र वसावा ने भी आप का दामन थाम लिया।

बताया जा रहा है कि बीटीपी ने चेतर वसावा का टिकट काट दिया था इसके बाद उन्होंने आम आदमी पार्टी में जाने का फैसला किया। देदयापाडा में में बीटीपी के लगभग सभी पदाधिकारियों ने पार्टी से इस्तीफा दे दिया और केजरीवाल की पार्टी के सदस्य बन गए हैं। चेतर के साथ करीब 500 कार्यकर्ताओं ने बीटीपी से इस्तीफा दिया है।

गौरतलब है कि बीटीपी ने 'आप' के साथ गठबंधन का ऐलान किया था। लेकिन पिछले दिनों पार्टी ने गठबंधन तोड़ते हुए अकेले ही चुनाव में उतरने का फैसला किया। केजरीवाल की पार्टी इस बार पूरे दमखम के साथ गुजरात में चुनाव लड़ रही है। 2019 में 29 सीटों पर लड़ने वाली आप ने इस बार सभी सीटों पर उम्मीदवार उतारने का ऐलान किया है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+