जी-20 देशों के हरियाणा आगमन को यादगार बनाने में जुटी मनोहर सरकार

डा. अमित अग्रवाल ने कहा कि शिखर सम्मेलन में जनभागीदारी के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में जी-20 के गठन और महत्व के विषय पर निबंध लेखन, पेंटिंग तथा भाषण प्रतियोगिताएं करवाई जाएं।

g 20

हरियाणा की आर्थिक राजधानी के रूप में विख्यात गुरुग्राम में एक से चार मार्च तक होने वाली जी-20 देशों की बैठक के लिए तैयारियां तेज हो गई हैं। शनिवार को मुख्यमंत्री मनोहर लाल के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सूचना, लोक संपर्क, भाषा तथा संस्कृति विभाग के महानिदेशक डॉ अमित अग्रवाल ने जी-20 देशों की होने वाली बैठक की तैयारियों की समीक्षा की।

वर्चुअल माध्यम से आयोजित इस बैठक में अमित अग्रवाल ने जानकारी दी कि शिखर सम्मेलन के अंतर्गत पहली एंटी करप्शन वर्किंग ग्रुप की बैठक की मेजबानी हरियाणा को मिली है। इस दौरान हमें अपनी हरियाणवी परंपरा और सांस्कृतिक विरासत को विदेशी मेहमानों के समक्ष प्रस्तुत करने का सुनहरा अवसर मिलेगा।

डा. अमित अग्रवाल ने गुरुग्राम के उपायुक्त निशांत कुमार यादव समेत अन्य अधिकारियों से तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी हासिल की। डा. अग्रवाल ने कहा कि गुरुग्राम को विदेशी मेहमानों के सामने प्रमोट करने का अवसर है। गुरुग्राम में चल रही कॉरपोरेट और रियल एस्टेट कंपनियां अपने भवनों पर विदेश मंत्रालय से अनुमोदित जी-20 का लोगो (प्रतीक चिन्ह) लगा सकती हैं। रात्रि के समय लाइट प्रोजेक्शन भी हो सकता है।

अनुमोदित डिजाइन गुरुग्राम जिला प्रशासन या सूचना, जनसंपर्क एवं भाषा विभाग हरियाणा से प्राप्त किए जा सकते हैं। इन बिल्डिंग को रोशनी से जगमग किया जाएगा। गुरुग्राम के नागरिक शहर को स्वच्छ व सुंदर रखने में अपना योगदान देंगे। इससे हमारी अतिथि देवो भव की संस्कृति की झलक विदेशी अतिथियों को मिलेगी।

शिखर सम्मेलन में भाग लेने वालों को मिलेंगी कई सुविधाएं
डा. अमित अग्रवाल ने कहा कि शिखर सम्मेलन में जनभागीदारी के लिए विद्यालयों, महाविद्यालयों तथा विश्वविद्यालयों में जी-20 के गठन और महत्व के विषय पर निबंध लेखन, पेंटिंग तथा भाषण प्रतियोगिताएं करवाई जाएं। शिखर सम्मेलन के प्रतिभागी देशों के प्रतिनिधि गुरुग्राम में चार दिन रहेंगे। इस दौरान वे कैमरा म्युजियम, साइबर हब, बायोडायवर्सिटी पार्क का दौरा कर सकते हैं।

उन्हें प्रतिदिन प्रातः काल योगाभ्यास के लिए भी आमंत्रित किया जाएगा। इसके लिए हरियाणा योग आयोग तथा आयुष विभाग द्वारा कुशल योग प्रशिक्षकों का प्रबंध किया जा रहा है। वे शैक्षणिक भ्रमण के लिए सुल्तानपुर पक्षी विहार तावडू के कार म्यूजियम तथा झज्जर जिले के प्रतापगढ़ फार्म भी जा सकते हैं। सुल्तानपुर पक्षी विहार में प्रतिनिधियों को पौधारोपण के लिए आमंत्रित किया जाएगा ताकि भविष्य में शिखर सम्मेलन की स्मृति चिर स्थाई बनी रहे।

डॉ अमित के अनुसार, सम्मेलन के दौरान हरियाणा की गणतंत्र दिवस पर दिल्ली में कर्तव्य पथ पर प्रदर्शित की गई झांकी को भी प्रमुखता से प्रदर्शित किया जाएगा, जिसमें भगवान श्रीकृष्ण के विराट स्वरूप के साथ दर्शाया गया है कि हरियाणा की धरा पर धर्मक्षेत्र कुरुक्षेत्र में भगवान श्रीकृष्ण ने अर्जुन के माध्यम से संपूर्ण मानवता को कर्म का संदेश दिया।

बैठक में शामिल हुए अधिकारी
बैठक में गुरुग्राम नगर निगम के आयुक्त पीसी मीणा, अतिरिक्त आयुक्त अमरदीप सिंह, गुरुग्राम महानगर सिटी बस लिमिटेड की मुख्य कार्यकारी अधिकारी अंजू चौधरी, गुरुग्राम महानगर विकास प्राधिकरण के अतिरिक्त मुख्य कार्यकारी अधिकारी सुभाष यादव, चीफ प्रोटोकॉल आफिसर वत्सल वशिष्ठ के अलावा भारत सरकार की विदेश मंत्रालय, डीओपीटी तथा सम्मेलन के आयोजन से जुड़ी एजेंसियों के प्रतिनिधियों ने भाग लिया।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+