अरदास के वक्त सिर नहीं ढके मनोहर लाल खट्टर, AAP बोली- राज्य के CM को धार्मिक मर्यादा का पता नहीं
सिख मर्यादा के अनुसार, अरदास के वक्त और गुरुद्वारे में जाते वक्त सिर ढका होना जरूरी है। सीएम के नंगे सिर होने को लेकर विपक्षी दलों ने उन पर निशाने साधने शुरू कर दिए हैं।

हरियाणा के CM मनोहर लाल खट्टर विवाद में घिर गए हैं। उनका एक वीडियो सामने आया है, जो फरीदाबाद के सेक्टर-15 का है। यहां बाबा बंदा सिंह बहादुर मेमोरियल चैरिटेबल अस्पताल का नींव पत्थर समागम चल रहा था। इस दौरान अरदास के वक्त CM मनोहर का सिर ढका नहीं हुआ था।
बता दें कि सिख मर्यादा के अनुसार, अरदास के वक्त और गुरुद्वारे में जाते वक्त सिर ढका होना जरूरी है। सीएम के नंगे सिर होने को लेकर विपक्षी दलों ने उन पर निशाने साधने शुरू कर दिए हैं।
आप नेता नील गर्ग और अकाली नेता महेशइंदर ग्रेवाल ने इस पर सवाल उठाए। भाजपा नेता रमन मलिक ने माफी मांगी है। हालांकि अभी CM मनोहर की तरफ से इस पर कोई प्रतिक्रिया नहीं आई है।
राज्य के CM को धार्मिक मर्यादा का पता नहीं : AAP
आम आदमी पार्टी (AAP) पंजाब से प्रवक्ता नील गर्ग ने कहा कि यह दुर्भाग्यपूर्ण घटना है। CM मनोहर लाल को इस पर माफी मांगनी चाहिए। एक बात बड़ी अखरती है कि एक राज्य के मुख्यमंत्री को धार्मिक भावनाओं या मर्यादा का पता न हो। यह भी सवाल उठता है कि उनका इतना खौफ है कि किसी ने उन्हें टोका नहीं और अगर टोका तो उन्होंने माना नहीं?
यह भी पढ़ें- पंजाब: महिलाओं और सरकारी कर्मचारियों से किए वादे पूरे करने की तैयारी में मान सरकार












Click it and Unblock the Notifications