CM खट्टर और दुष्यंत चौटाला ने नरेंद्र मोदी की मां के निधन पर शोक व्यक्त किया

दुष्यंत सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दुख के साथ स्वयं को संबद्ध करते हुए कहा, ‘एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है।

Manohar Lal Khattar and Dushyant Chautala condole the demise of Narendra Modis mother

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है। उन्होंने कहा, मैं उन मां को नमन करता हूं, जिन्होंने देशभक्त और देश को समर्पित प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जैसे व्यक्तित्व को जन्म दिया। मां की प्रेरणा से ही प्रधानमंत्री देश को आगे बढ़ा रहे हैं और दुनिया में देश का नाम गौरवान्वित कर रहे हैं। यह मां की ही कृपा से संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि गरीबी में जिस तरह से प्रधानमंत्री और उनके परिवार का पालन पोषण उनकी माता ने किया, वह प्रेरणादायक है।

हीराबेन मोदी सादगी का प्रतीक थीं। उनका संघर्षमय और सदाचारी जीवन सदैव स्मरणीय रहेगा। नम आंखों से उन्होंने हीराबेन मोदी को याद करते हुए कहा, किसी भी व्यक्ति के जीवन में मां का विशेष स्थान होता है। मां की मृत्यु जीवन में ऐसा खालीपन छोड़ जाती है, जिसे भर पाना असंभव है।

पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है : दुष्यंत

उपमुख्यमंत्री दुष्यंत सिंह चौटाला ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की माता हीराबेन के निधन पर शोक प्रकट किया है। उन्होंने प्रधानमंत्री के दुख के साथ स्वयं को संबद्ध करते हुए कहा, 'एक पुत्र के लिए मां पूरी दुनिया होती है। मां का निधन पुत्र के लिए असहनीय और अपूरणीय क्षति होती है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पूज्य माता का निधन अत्यंत दुःखद है। ईश्वर दिवंगत पुण्यात्मा को अपने चरणों में स्थान प्रदान करें।

दयालु व्यक्तित्व की धनी थीं हीरोबेन : दत्तात्रेय

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की माता हीराबेन मोदी के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है। अपनी श्रद्धांजलि में दत्तात्रेय ने कहा कि वे एक नेक आत्मा और दयालु व्यक्तित्व की धनी थीं। उन्होंने कहा, मां का निधन अपूरणीय क्षति है और जो शून्य पैदा हुआ है उसे कभी नहीं भरा जा सकता है। प्रधानमंत्री के अपनी मां हीराबेन मोदी पर प्रेरक ब्लॉग का हवाला देते हुए राज्यपाल ने कहा, मैं विनम्रतापूर्वक प्रधानमंत्री के शब्दों से सहमत हूं कि 'एक मां की तपस्या एक अच्छे इंसान का निर्माण करती है। उसका स्नेह एक बच्चे को मानवीय मूल्यों और सहानुभूति से भर देता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+