मनोहर लाल सरकार स्पोर्ट्स को बढ़ावा देने के लिए उठा रही कारगर कदम, हरियाणा के युवा खेल में रच रहे नया इतिहास

चंडीगढ़, 23 जून। मुख्य सचिव श्री संजीव कौशल ने कहा कि हरियाणा के युवा खेल क्षेत्र में नया इतिहास रच रहे हैं। हरियाणा सरकार भी खेलों को बढ़ावा देने के लिए कारगर कदम उठा रही है। उन्होंने कहा कि प्रदेश में 250 करोड़ रुपए की लागत से विश्व स्तर का खेलों का इन्फ्रास्ट्रक्चर तैयार किया गया है। उन्होंने कहा कि युवाओं को बेहतर सहुलियतें प्रदान करने में हरियाणा अग्रणी राज्य है। इसके साथ ही खिलाड़ियों को ग्रुप डी की नौकरियों में 10 प्रतिशत आरक्षण भी दिया जा रहा है। उन्होंने कहा कि खेलो इंडिया में हरियाणा के खिलाड़ियों ने बड़े राज्य महाराष्ट्र को पछाड़ने का कार्य किया।

Manohar Lal govt encouraging sports youth of Haryana creating history

राज्यपाल ने भी हरियाणा के खिलाड़ियों को सराहा

राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय ने पंचकूला में आयोजित समारोह में 52 खिलाड़ियों को भीम पुरस्कार प्रदान किए। उन्होंने कहा कि ये सभी खिलाड़ी हमारे देश का गौरव हैं और युवाओं के आदर्श हैं। प्रदेश का युवा इन खिलाड़ियों से प्रेरणा लेकर अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करेगा। राज्यपाल ने कहा कि भारत को दुनिया का सिरमौर बनाने में हरियाणा के खिलाड़ियों का अहम योगदान है। सरकार की नई खेल नीति युवाओं के लिए बड़ी कारगर सिद्ध हुई है। इसमें युवाओं को नकद पुरस्कार के साथ-साथ नौकरियां भी प्रदान की जा रही हैं। कहा कि सरकार की पदक लाओ पद पाओ नीति के सकारात्मक परिणाम आ रहे हैं। इस नीति के तहत अब तक पदक लाने वाले 190 खिलाड़ियों को सरकारी नौकरियां प्रदान की गई हैं । इसके अलावा खिलाड़ियों की राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर की पुरस्कार राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

Manohar Lal govt encouraging sports youth of Haryana creating history

खेल एवं युवा मामले के मंत्री संदीप सिंह ने भीम अवार्डियों को अंतरराष्ट्रीय ओलम्पिक दिवस की बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों को मेडल जीतते समय जो खुशी होती है उससे ज्यादा खुशी अवार्ड लेते समय होती है। उन्होंने कहा कि अर्जुन अवार्ड व भीम अवार्ड से सम्मानित होना गौरव की बात है। उन्होंने कहा कि भीम अवार्ड को पारदर्शी ढंग से ऑनलाइन दर्शाने वाला हरियाणा पहला राज्य है जिसमें सभी लोगों के सामने खिलाड़ियों की उपलब्धियों को रखकर भीम अवार्डियों की सूची को अंतिम रूप दिया जाता है। उन्होंने कहा कि 52 खिलाड़ियों को भीम अवार्ड, 5 लाख की नकद राशि से सम्मानित किया है।

Manohar Lal govt encouraging sports youth of Haryana creating history

किर्गिस्तान में भी हरियाणा का डंका
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किर्गिस्तान के बिश्केक में हाल ही में आयोजित अंडर-17 एशियाई चैंपियनशिप में राज्य की बेटियों द्वारा दिखाए गए जौहर के लिए उन्हें बधाई दी है। इस प्रतियोगिता में भारत द्वारा जीते गए कुल 10 पदकों में से हरियाणा ने सात पदक जीते हैं, जिनमें 6 स्वर्ण हैं। इस चैंपियनशिप में राज्य से कुल 7 बेटियों ने भाग लिया और प्रत्येक ने पदक जीता है। मुख्यमंत्री ने देश और राज्य को गौरवान्वित करने के लिए खिलाड़ियों, उनके परिवारों, शिक्षकों व प्रशिक्षकों को बधाई देते हुए कहा कि विश्व स्तरीय प्रतियोगिताओं में भाग लेना अपने आप में एक बड़ी उपलब्धि है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+