सीएम मनोहर लाल ने दसवीं पास करने वाले युवाओं से किया आह्वान- हरियाणा की उन्नति, मजबूती और शान्ति आपके कंधों पर

चंडीगढ़, 18 जून। मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने हरियाणा बोर्ड की दसवीं परीक्षा में पास हुए छात्र-छात्राओं को बधाई देते हुए उनसे प्रदेश को आगे बढ़ाने का आह्वान किया है। मुख्यमंत्री ने ट्वीट कर लिखा कि हरियाणा बोर्ड की 10वीं की परीक्षा में उत्तीर्ण हुए सभी छात्र-छात्राओं को बहुत-बहुत बधाई। मुझे विश्वास है कि आप अपने माता-पिता के नाम को रोशन करेंगे व अपनी शिक्षा के अगले चरण में और अच्छा प्रदर्शन करेंगे। हरियाणा की उन्नति, मजबूती और शान्ति आपके कंधों पर है। शुभकामनाएं!

Manohar Lal congratulated students passed in board exam

हरियाणा बोर्ड दसवीं परीक्षा के परिणाम में कुल 73.18 फीसदी छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 92.96 फीसदी प्राइवेट छात्रों ने सफलता प्राप्त की है। बता दें कि परीक्षा में एक बार फिर से लड़कियों ने बाजी मार ली है। दसवीं कक्षा में कुल 76.26 फीसदी लड़कियों ने सफलता प्राप्त की है। वहीं, 70.56 प्रतिशत लड़के पास हुए हैं।

भिवानी की आशिमा 499 नंबरों के साथ दसवीं कक्षा में अव्वल रही हैं। चरखी दादरी की सुनैना, जींद की खुशी और कैथल की मंजू ने 497 अंक प्राप्त कर द्वितीय स्थान हासिल किया। सोनीपत की सुहानी, हिसार की रीना, हिसार का लवकुश, हिमांशी और भिवानी की हिमानी 496 अंकों के साथ तृतीय रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+