अग्निवीर बनने की तैयारी के लिए हरियाणा सरकार युवाओं को दिलाएगी कोचिंग, सीएम मनोहर का ऐलान

चंडीगढ़, 30 जुलाई। हरियाणा सरकार अग्निवीरों को भर्ती के लिए प्रशिक्षित करेगी। मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने ये जानकारी दी। उन्होंने कहा कि हरियाणा केंद्र सरकार की अग्निपथ योजना के तहत युवाओं को थल सेना, नौसेना या वायु सेना में भर्ती होने के लिए कोचिंग की व्यवस्था करेगा। इसके लिए युवाओं को कक्षा 11 में एडमिशन लेते समय अपनी पसंद के बारे में बताना होगा। प्रशिक्षण शुरू में हरियाणा के 200 स्कूलों में 50 के बैच में शुरू किया जा रहा है।

Manohar govt will train youths aspiring for being agniveer

शुक्रवार को हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल और एयर ऑफिसर कमांडिंग-इन-चीफ, एयर मार्शल मानवेंद्र सिंह के बीच हुई बैठक के दौरान अग्निवीरों को प्रशिक्षित करने का निर्णय लिया गया। सरकार के प्रवक्ता ने कहा, "बैठक में यह भी निर्णय लिया गया कि विभिन्न स्तरों पर प्रशिक्षण पाठ्यक्रम शुरू होंगे जिनमें शारीरिक और शैक्षणिक दोनों शामिल होंगे। शारीरिक प्रशिक्षण के लिए जिला सैनिक बोर्ड और उन इच्छुक भूतपूर्व सैनिकों को वरीयता दी जाएगी जो अपनी सेवा के दौरान सेना प्रशिक्षण संस्थानों और भर्ती कार्यालयों में रहे हैं।"

उन्होंने कहा कि शैक्षणिक पाठ्यक्रम के लिए स्कूली शिक्षकों की सेवाएं ली जाएंगी। शुरुआत में प्रशिक्षण कार्यक्रम वीकेंड पर और गर्मी की छुट्टियों के दौरान एक महीने के लिए आयोजित किया जाएगा। हाल ही में केंद्र ने देश भर में 10 नए सैनिक स्कूल खोलने की घोषणा की थी। हरियाणा में कुंजपुरा और रेवाड़ी में पहले से ही दो सैनिक स्कूल हैं। खट्टर ने सेना अधिकारी को बताया, "हमारा प्रयास है कि हरियाणा को 10 नए सैनिक स्कूलों में से कम से कम एक स्कूल मिले। हमारे पास झज्जर के मतनहेल में पहले से ही जमीन उपलब्ध है।"

प्रवक्ता ने कहा, "बैठक में मानवेंद्र सिंह ने मुख्यमंत्री को अग्निवीर भर्ती प्रक्रिया के बारे में विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने कहा कि 10वीं पास युवाओं को अग्निवीर (सामान्य ड्यूटी) और 12वीं पास युवाओं को अग्निवीर (तकनीकी) के रूप में भर्ती किया जाएगा। इस साल उम्र सीमा 17 से 23 साल है। सेवा देने के बाद, सभी अग्निवीरों को सेना की ओर से कौशल योग्यता प्रमाण पत्र दिया जाएगा। फिर उन्हें सिविलियन जॉब मिल सकती हैं।"

सिंह ने कहा कि नौसेना और वायु सेना में भर्ती के लिए न्यूनतम योग्यता 12वीं पास (विज्ञान विषयों के साथ) और सेना के लिए 10वीं और 12वीं (कला विषयों के साथ) होगी। उन्होंने मुख्यमंत्री को यह भी बताया कि सेना में 42,000 अग्निवीरों की भर्ती करने की योजना है, जबकि 3,000 अग्निवीरों को नौसेना और वायु सेना में नियुक्त किया जाएगा। एनसीसी ए, बी और सी प्रमाण पत्र प्राप्त करने वाले युवाओं को अलग-अलग अंक दिए जाएंगे, जिसमें एनसीसी की गणतंत्र दिवस परेड में भाग लेने वाले कैडेटों को वरीयता दी जाएगी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+