एचसीएस परीक्षा को फुलप्रूफ बनाने में जुटी मनोहर सरकार, परीक्षा केंद्रों के पास लागू होगी धारा 144

चंडीगढ़, 16 जुलाई। हरियाणा सिविल सर्विस (एचसीएस) और संबद्ध सेवाओं (अलाइड सर्विस) की 24 जुलाई को होने वाली परीक्षा को फूलप्रूफ बनाने के लिए सरकार जुट गई है। प्रदेश के 10 जिलों में 524 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं जहां एक लाख 48 हजार 262 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे।

Manohar govt preparing to make hcs exam full proof

हरियाणा के मुख्य सचिव संजीव कौशल ने परीक्षा की तैयारियों को लेकर वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से उपायुक्तों व पुलिस अधीक्षकों के साथ बैठक की। प्रत्येक पांच से 10 परीक्षा केंद्रों पर एक फ्लाइंग स्क्वाड तैनात रहेगा। उपायुक्त व पुलिस की संयुक्त टीमें परीक्षा केंद्रों और आसपास के क्षेत्र में निरीक्षण करेंगी। सभी परीक्षा केंद्रों के पास धारा 144 लागू की जाएगी। संवेदनशील केंद्रों पर विशेष रहेगी। परीक्षा के दिन सभी कोचिंग सेंटर बंद रहेंगे और स्टेशनरी की दुकानों तथा इंटरनेट मीडिया पर निगरानी रखी जाएगी।

मुख्य सचिव ने कहा कि परीक्षा के लिए सभी जिलों में नोडल अधिकारी व समन्वयक नियुक्त किए जाएं। 22 जुलाई को जिला उपायुक्त परीक्षा केंद्रों पर नोडल अधिकारियों, फ्लाइंग स्क्वाड अधिकारियों और एजेंसी के प्रतिनिधियों के साथ संयुक्त बैठक करें और परीक्षा से संबंधित सभी गतिविधियों का ट्रायल रन करें। उन्होंने पुलिस अधीक्षकों को निर्देश दिए कि परीक्षा केंद्रों के बाहर ज्यादा भीड़ एकत्रित न होने दें। पुलिस महानिदेशक पीके अग्रवाल ने कहा कि अक्सर इलेक्ट्रानिक चीजों का इस्तेमाल कर नकल की जाती है। इसलिए पार्किंग की व्यवस्था परीक्षा केंद्रों से दूर की जाए। परीक्षा वाले दिन सोशल मीडिया और साइबर सेल भी सक्रियता से कार्य करेगी ताकि इंटरनेट के माध्यम से होने वाली गतिविधियों पर नजर रखी जा सके।र्ड

सुबह और शाम की शिफ्ट में होने वाले परीक्षाओं की परीक्षा सामग्री अलग-अलग भेजी जाएगी। परीक्षा सामग्री रखने के लिए जिलों में बनाए गए स्ट्रांग रूम की जीपीएस लोकेशन भी रिकार्ड की जाएगी। स्ट्रांग रूम में आने-जाने वालों का विस्तृत रिकार्ड रखा जाएगा। परीक्षा केंद्रों के प्रवेश द्वार और कमरों में सीसीटीवी कैमरा लगाए जाएंगे। प्रवेश से लेकर परीक्षा खत्म होने तक हर गतिविधि की रिकार्डिंग की जाएगी। जैमर्स भी लगाए जाएंगे। परीक्षा दो शिफ्टों में होगी। सुबह 10 बजे से दोपहर 12 बजे तक जनरल स्टडीज का पेपर होगा और दोपहर तीन बजे से शाम पांच बजे तक सीसैट का पेपर होगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+