ओखला लैंडफिल साइट पहुंचे मनीष सिसोदिया, कही ये बात

दक्षिण दिल्ली में ओखला लैंडफिल साइट का दौरा करने के बाद उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया ने कहा कि आप पार्षद यह सुनिश्चित करेंगे कि राष्ट्रीय राजधानी में लैंडफिल स्थलों को कचरे से मुक्त किया जाए। उन्होंने आगे कहा, '' एक बार एमसीडी में सभी चीजें सुचारू रूप से और व्यवस्थित रूप से हो जाने के बाद, मैं हर सप्ताह आऊंगा और व्यक्तिगत रूप से प्रगति की निगरानी करूंगा।''
हर सप्ताह दौरा करने की जरूरत
साथ ही मनीष सिसोदियों ने बताया कि AAP पार्षदों ने शपथ लेने से पहले ही काम करना शुरू कर दिया है। सिसोदिया ने कहा कि ओखला लैंडफिल साइट का दौरा किया और अब तक प्रगति का निरीक्षण किया। काम में तेजी लाने की जरूरत है और उन्हें उम्मीद है कि 6 जनवरी के बाद AAP के पार्षद यह सुनिश्चित करेंगे। सिसोदिया ने कहा, 'हमें हर सप्ताह लैंडफिल साइटों का दौरा करने की जरूरत है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि कचरा पहाड़ों की ऊंचाई कम हो।''
मनीष सिसोदिया ने क्यों किया दौरा?
उप मुख्यमंत्री ने कहा कि उनकी यात्रा स्थल पर यह समझने के लिए थी कि काम किस गति से चल रहा है और आगे किस गति से काम करने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि भलस्वा और गाजीपुर के लिए भी एक योजना बनाई गई है और जल्द ही इसे लागू किया जाएगा। MCD में BJP 15 साल तक सत्ता में थी, लेकिन वह कूड़े के पहाड़ों के बारे में कुछ नहीं कर सकी। हम काम को गति देने के लिए हर लोकसभा में और भी मशीनें लगाएंगे। उन्होंने कहा कि हमारे प्रयासों से आस-पास रहने वाले लोगों को राहत मिलेगी।












Click it and Unblock the Notifications