सुशासन सहयोगी जनकल्याण योजनाएं अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना करें सुनिश्चित: CM खट्टर

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर शनिवार को यहां हरियाणा निवास में सीएमजीजीए के सातवें बैच को सम्बोधित कर रहे थे।

Make sure good governance assistant public welfare schemes reach the last person: CM Khattar

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर ने कहा है कि मुख्यमंत्री सुशासन सहयोगी (सीएमजीजीए) नवाचारों के माध्यम से सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को अंतिम पायदान पर खड़े व्यक्ति तक पहुंचाना सुनिश्चित करे ताकि उन्हें भी आर्थिक रूप से सशक्त बनाया जा सके।

खट्टर शनिवार को यहां हरियाणा निवास में सीएमजीजीए के सातवें बैच को सम्बोधित कर रहे थे। उन्होंने सीएमजीजीए से उनके अनुभव के बारे जानकारी ली और उनके सवालों का जवाब दिया। उन्होंने कि सीएमजीजीए को सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं को आगे बढ़ाते हुए नए विजन के साथ कार्य करना है। हर तीन माह में सीएमजीजीए की बैठक आयोजित कर फीडबैक ली जाएगी।

इस दौरान नए प्रोजेक्टस की इनपुट करते समय उनके समक्ष सिस्टम में आने वाली कठिनाइयों के बारे में भी जानकारी ली जाएगी। इसके अलावा, जनता को मिलने वाले लाभ के बारे में भी पता चल सकेगा। इसलिए हमेशा फील्ड में रहकर जनप्रतिनिधियों एवं जनता के बीच मिलकर बेहतर कार्य करना है।

खट्टर ने कहा कि ऑटोमोबाइल क्षेत्र में देश भर की 50 प्रतिशत मैन्युफैक्चरिंग केवल हरियाणा में हो रही है, जिसके कारण औद्योगिक क्षेत्र में सर्विस सेक्टर की भी नई कम्पनियां लगीं और राजस्व में भी इजाफा हुआ। उन्होंने कहा कि प्रति व्यक्ति आय में हरियाणा अग्रणी है। इसके अलावा, सब्जी, फल एवं अन्य कृषि उत्पादों को बढ़ावा देने के लिए विदेशों में बिक्री के अवसर प्रदान करने के प्रयास किए जा रहे हैं।

युवाओं के लिए नौकरियों में सीईटी लागू किया गया है, इसके तहत प्रतियोगी परीक्षाओं के लिए प्रतिभागियों से एक बार ही फीस ली जा रही है। युवाओं के लिए स्किलिंग सिस्टम अपनाया गया है। इसके लिए पलवल में स्किल यूनिवर्सिटी की स्थापना की गई है। सेना में भी युवाओं की संख्या अधिक है और खेलों के क्षेत्र में युवाओं ने देश ही नहीं बल्कि विश्व स्तर पर हरियाणा का गौरव बढ़ाया है।

मुख्यमंत्री ने कहा कि महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के लिए 50 हजार स्वयं सहायता समूह बनाए गए हैं, जिनसे 50 लाख समूहों को ऋण एवं उनके उत्पाद की मार्किटिंग की सुविधा उपलब्ध कराने के प्रयास किए जा रहे है। इस साल सरकार ने हर समूह के साथ एक गरीब महिला को जोड़ने का निर्णय लिया है ताकि उनकी आय में वृद्धि हो सके। उन्होंने

लोगों की समस्याओं का निदान करने के लिए सीएम विंडो कार्यक्रम लागू कर 12 लाख समस्याओं का निदान किया गया है। पीपीपी के माध्यम से 12 लाख नए परिवारों के बीपीएल कार्ड स्वतः ही बने है। इसके अलावा ऑनलाइन तबादला नीति, सरल पोर्टल, स्वामित्व योजना, आटो अपील सिस्टम, ड्रोन टेक्नोलोजी जैसी अनेक बेहतर योजनाएं लागू कर सुशासन देने का कार्य किया है।

मुख्यमंत्री के अतिरिक्त प्रधान सचिव तथा सीएमजीजीए के परियोजना निदेशक डॉ. अमित अग्रवाल ने कहा कि 2016 में सीएमजीजीए एक अनूठा कार्यक्रम शुरू किया। इसके तहत सीएमजीजीए ने गत सात सालों से राज्य के शासन में सुधार की दिशा में कृषि, गरीबी उन्मूलन, ई-गवर्नेंस, शिक्षा और सेवा वितरण में कई प्रमुख पहलों पर काम किया है। इस वर्ष, देश भर से 24 युवा पेशेवरों को शासन में सुधार के लिए राज्य की प्राथमिकताओं पर मुख्यमंत्री कार्यालय और हरियाणा सरकार के साथ काम करने के लिए चुना गया है।

उन्होंने कहा कि पूरे भारत से लगभग 2500 युवाओं ने आवेदन किया जिसमें 25 सीएमजीजीए चुने गए। इनमें 14 पुरुष एवं 11 महिलाएं हैं। राज्य के शासन में उनका योगदान अमूल्य होगा जो विकास और सुशासन की दृष्टि से हरियाणा को एक आदर्श राज्य बनाने की दिशा में सरकार के प्रयासों को मजबूत करेगा।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+