1857 की क्रांति के मुख्य सूत्रधार थे महर्षि दयानंद: मुख्यमंत्री मनोहर लाल

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह विचार आज रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोंधित करते हुए व्यक्त किये।

Maharishi Dayanand was the main architect of the revolution of 1857: Chief Minister Manohar Lal

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि भारत को आजाद करवाने में महर्षि दयानंद सरस्वती व उनके द्वारा स्थापित आर्य समाज की विचारधारा का अहम योगदान रहा है। आर्य समाज की विचारधारा ने असंख्य लोगों को आजादी के लिए प्रेरित किया जिसकी बदौलत देश को आजादी मिली।

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने यह विचार आज रोहतक स्थित महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय में आयोजित महर्षि दयानंद की 200वीं जयंती समारोह में बतौर मुख्यातिथि संबोंधित करते हुए व्यक्त किये। इस अवसर पर गुजरात के राज्यपाल आचार्य देवव्रत, सांसद अरविंद शर्मा, पूर्व मंत्री मनीष ग्रोवर, महर्षि दयानंद विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजबीर सिंह सहित अन्य गणमान्य अतिथियों सहित बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं मौजूद रहे।

उन्होंने महर्षि दयानंद सरस्वती को नमन करते हुए कहा कि उनके दिखाये मार्ग पर चलकर राष्ट्र की मजबूती के लिए काम करना ही उन्हें सच्ची श्रद्धांजलि होगी। इसलिए हर व्यक्ति को जाति-पाति, छूआछूत इत्यादि सामाजिक बुराईयों को खत्म करने का प्रयास करना चाहिए और बच्चों को शिक्षा दिलाकर उन्हें आगे बढ़ाने का सतत प्रयास करना चाहिए। उन्होंने कहा कि महर्षि दयानंद 1857 की क्रांति के मुख्य सूत्रधार थे, उनकी राष्ट्रवादी विचारधारा से राम प्रसाद बिसमील, सरदार भगत सिंह सरीखे अनेक देशभक्त प्रभावित होकर आर्य समाज से जुड़े, जिन्होंने बाद में उनकी विचारधारा को आगे बढ़ाते हुए देश को आजाद करवाने का काम किया।

उन्होंने कहा कि अगर महर्षि दयानंद सरस्वती नहीं होते तो देश को इतनी जल्दी आजादी कभी नहीं मिलती। उन्होंने कहा कि राज्य सरकार भी महर्षि दयानंद सरस्वती के दिखाये मार्गदर्शन पर चलकर सबका साथ-सबका विकास के सिद्धांत पर काम कर रही है, ताकि हर गरीब से गरीब व्यक्ति की उन्नति हो सके।

महिला शिक्षा को बढ़ावा देने और उनके सशक्तिकरण के लिए किये जा रहे कार्य

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि राज्य सरकार महिला शिक्षा को बढ़ावा देने तथा उनके सशक्तिकरण के लिए लगातार कार्य कर रही है। वर्तमान सरकार बनने के बाद प्रदेश में 72 महाविद्यालय स्थापित किये गए हैं, जिनमें 31 महिला महाविद्यालय हैं। पंचायतीराज संस्थाओं में महिलाओं को 50 प्रतिशत प्रतिनिधित्व दिया गया है। इसी प्रकार से हरियाणा पुलिस में महिला पुलिस कर्मियों की संख्या बढ़ाई जा रही है। पहले महिला पुलिस कर्मियों की संख्या मात्र 6 प्रतिशत होती थी, जो बढ़कर 9 प्रतिशत की गई और अब इसको बढ़ाकर 15 प्रतिशत किया जायेगा।

युवाओं और रोजगार पर विशेष ध्यान

मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हरियाणा प्रदेश युवाओं का प्रदेश है। इसमें 65 प्रतिशत आबादी युवाओं की है। इस आबादी को रोजगार, स्वरोजगार का प्रशिक्षण देकर देश व प्रदेश के विकास की धारा में शामिल किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि वर्ष 2025 तक नई शिक्षा नीति को भी प्रदेश में पूरी तरह लागू कर दिया जायेगा।

जयंती समारोह में मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने युवा भारत-युवा बोध पुस्तिका का विमोचन भी किया। उन्होंने कहा कि इस पुस्तिका में देश व प्रदेश को आगे बढ़ाने के लिए 7 बिन्दु वर्णित किये गए हैं। इन सभी बिन्दुओं पर काम करने के लिए आगामी 2 वर्ष विशेष अभियान चलाया जायेगा। लोगों को इनकी जानकारी जुटाई जायेगी, जिससे लोग सामाजिक सरोकार से जुड़े विषयों पर काम करने के लिए आगे आएंगे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+