महाराष्ट्र सरकार की सौगात, आदिवासी छात्रों के लिए 16 स्कूलों में शुरू की मोबाइल साइंस लैब प्रोजेक्ट
मोबाइल साइंस लैब एक मिनी-वैन के रूप में डिजाइन की गई है जिसमें साइंस लैब के उपकरण और टेलीस्कोप, प्रतिरोधक टेस्ट ट्यूब आदि जैसे उपकरण और विज्ञान के वीडियो और डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए एक टेलीविजन है।

महाराष्ट्र सरकार की एकीकृत जनजातीय विकास परियोजना ने नक्सल प्रभावित गढ़चिरौली में आदिवासी छात्रों की मदद के लिए मोबाइल साइंस लैब प्रोजेक्ट शुरू किया है। इस प्रोजेक्ट के तहत मोबाइल साइंस लैब एक स्कूल से दूसरे स्कूल में स्थानांतरित की जाएगी ताकि छात्र साइंस का पूरा ज्ञान प्राप्त कर सकें।
सबसे अधिक नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में चलेगा प्रोजेक्ट
यह प्रोजेक्ट वर्तमान में महाराष्ट्र में गढ़चिरौली जिले के धनोरा, एटापल्ली और भामरागढ़ ब्लॉक में संचालित करने के लिए डिजाइन की गई है। बता दें कि ड्राप आउट छात्रों की सबसे ज्यादा मार इन ब्लॉकों पर पड़ रही है। मोबाइल साइंस लैब 16 आश्रम विद्यालयों का दौरा करेगी। जिन तीन ब्लॉकों में प्रोजेक्ट शुरू की गई है, वे सबसे अधिक नक्सल प्रभावित हैं और बहुत पिछड़े हैं। यहां के 16 आश्रम विद्यालय आवासीय विद्यालय हैं जो अनुसूचित जनजाति के बच्चों को माध्यमिक स्तर तक शिक्षा प्रदान करते हैं।
सर्वे में हुआ खुलासा, बच्चों को नहीं साइंस का ज्ञान
रिपोर्ट्स के मुताबिक इन स्कूलों में ड्रॉपआउट रेट काफी ज्यादा है। अधिकारियों ने इन 16 स्कूलों में सर्वे करने के बाद पाया कि बच्चों को साइंस का बुनियादी ज्ञान तक नहीं है। अधिकारियों ने बताया कि भाषा की समस्याओं के कारण, कक्षा में आने वाले अधिकांश छात्र वैज्ञानिक शब्दों और उनके अर्थों को नहीं समझते हैं। इसी को देखते हुए इन बच्चों को साइंस पढ़ाने का निर्णय लिया गया ताकि वे इसे आसानी से समझ सकें।
चलती-फिरती साइंस लैब
अधिकारियों के अनुसार मंहगे लैब होने के कारण परिवहन और विकास नीति संस्थान ने (आईटीडीपी) कम लागत के साथ अपनी परियोजना शुरू करने का विचार किया। संस्थान ने एक चलती-फिरती साइंस लैब बनाने का फैसला किया, जिससे यह एक जगह से दूसरी जगह आसानी से चल सके। इसमें सभी 16 स्कूल शामिल होंगे। बच्चे विज्ञान सीखेंगे और खगोल विज्ञान और जलवायु परिवर्तन के बारे में भी थोड़ा बहुत सीखेंगे।
बच्चों को मिलेगा सीखने का मौक
मोबाइल साइंस लैब एक मिनी-वैन के रूप में डिजाइन की गई है जिसमें साइंस लैब के उपकरण और टेलीस्कोप, प्रतिरोधक, टेस्ट ट्यूब आदि जैसे उपकरण और विज्ञान के वीडियो और डॉक्यूमेंट्री दिखाने के लिए एक टेलीविजन है।मोबाइल साइंस लैब दो शिक्षक साथियों के साथ आश्रम के स्कूलों का दौरा करेगा और छात्रों को शैक्षिक वीडियो दिखाएगा। इसके अलावा छात्रों को स्वयं प्रयोग करने का मौका दिया जाएगा। कवर किए गए विषयों में भौतिकी, रसायन विज्ञान, जीव विज्ञान, खगोल विज्ञान, जलवायु परिवर्तन और पारिस्थितिकी से अवधारणाएं और प्रयोग शामिल हैं।












Click it and Unblock the Notifications