Maharashtra: फडणवीस का विपक्ष पर तंज, कहा- 2024 में नहीं कर पाएंगे पीएम मोदी का मुकाबला
Lok Sabha Election 2024: विपक्षी एकता पर तंज करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा जंगल में कितने ही जानवर आ जाए और एकजुट हो जाये पर राजा शेर ही रहता है। उन्होंने ये भी कहा की 2014 के चुनाव में भी मोदी की सरकार ही आएगी और मोदी ही शेर रहेंगे। देवेंद्र फडणवीस ने कहा, राजा कौन है यह 2014 के चुनाव जीतने के बाद साबित हो ही जाएगा और प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी को कोई भी चुनौती नहीं दे पायेगा। साथ ही साथ उन्होंने ये भी दावा किया की बीजेपी अगले चुनाव में 303 सीटों का आकंड़ा भी पार कर जाएगी।
फडणवीस का विपक्ष पर निशाना
फडणवीस ने विपक्षों को खुली चुनौती दी है। उन्होंने कहा कि, चुनाव से पहले अपने नेता को घोषित कर दो। फडणवीस ने आगे कहा, विपक्ष के अंदर नेताओं पर सहमति नहीं हैं। यहां तक की उन्होंने ये भी कहा कि ममता बनर्जी कांग्रेस में खुश नहीं हैं क्योंकि उनका मानना ये है कि कांग्रेस वामदलों का साथ देती है। फडणवीस ने नीतीश कुमार के लिए भी कहा कि उनके पास खुदके ही इतने मसले हैं वहां कोई भी एक दूसरे को नेता मानने के लिए तैयार ही नहीं हैं।

महाविकास अघाड़ी पर साधा निशाना
फडणवीस ने तुलना करते हुए कहा की महाराष्ट्र के हालात भी कुछ इसी प्रकार के हैं। जैसे-जैसे कांग्रेस, शिवसेना और एनसीपी ने महाविकास अघाड़ी के लिए हाथ मिलाया। इसी वजह से कांग्रेस और एनसीपी नाराज हैं। उनका कहना ये है कि भीड़ उन्होंने जुटाई और नेता उद्धव ठाकरे बन गए। अब इस विषय पर उनकी आपस में चर्चा चल रही है और उनका ये भी कहना की ठाकरे अपनी पार्टी तो चला नहीं पाए और तमाम सांसदों और विधायको से हाथ धो बैठे हैं।
-
Delhi NCR Weather Today: दिल्ली-NCR में होगी झमाझम बारिश, दिन में छाएगा अंधेरा, गिरेगा तापमान -
युद्ध के बीच ईरान ने ट्रंप को भेजा ‘बेशकीमती तोहफा’, आखिर क्या है यह रहस्यमयी गिफ्ट -
Gold Silver Price: सोना 13% डाउन, चांदी 20% लुढ़की, मार्केट का हाल देख निवेशक परेशान -
Ram Navami Kya Band-Khula: UP में दो दिन की छुट्टी-4 दिन का लंबा वीकेंड? स्कूल-बैंक समेत क्या बंद-क्या खुला? -
इच्छामृत्यु के बाद हरीश राणा पंचतत्व में विलीन, पिता का भावुक संदेश और आखिरी Video देख नहीं रुकेंगे आंसू -
'मुझे 10 बार गलत जगह पर टच किया', Monalisa ने सनोज मिश्रा का खोला कच्चा-चिट्ठा, बोलीं-वो मेरी मौत चाहता है -
Petrol-Diesel Shortage: क्या भारत में पेट्रोल-डीजल समेत ईंधन की कमी है? IndianOil ने बताया चौंकाने वाला सच -
कौन हैं ये असम की नेता? जिनके नाम पर हैं 37 बैंक अकाउंट, 32 गाड़ियां, कुल संपत्ति की कीमत कर देगी हैरान -
Iran Vs America: ईरान ने ठुकराया पाकिस्तान का ऑफर, भारत का नाम लेकर दिखाया ऐसा आईना, शहबाज की हुई फजीहत -
LPG Crisis: एलपीजी संकट के बीच सरकार का सख्त फैसला, होटल-रेस्टोरेंट पर नया नियम लागू -
Trump Florida defeat: ईरान से जंग ट्रंप को पड़ी भारी, जिस सीट पर खुद वोट डाला, वहीं मिली सबसे करारी हार -
Who is Aryaman Birla Wife: RCB के नए चेयरमैन आर्यमन बिड़ला की पत्नी कौन है? Virat Kohli की टीम के बने बॉस












Click it and Unblock the Notifications