महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस बोले, सावरकर बनने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस के हर जिले में वीर सावरकर गौरव यात्रा निकाल रही है। मंगलवार को यात्रा नागपुर में थी। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे।

jobs

महाराष्ट्र के डिप्टी CM देवेंद्र फडणवीस ने सावरकर पर दिए गए बयान को लेकर कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर निशाना साधा है। उन्होंने कहा कि राहुल न तो सावरकर बन सकते हैं और न ही गांधी।

दरअसल, संसद की सदस्यता जाने के बाद प्रेस कॉन्फ्रेस में राहुल ने कहा था- मेरा नाम सावरकर नहीं है, मेरा नाम गांधी है और गांधी किसी से माफी नहीं मांगते। डिप्टी CM ने राहुल के इसी बयान पर जवाब दिया है। फडणवीस ने कहा कि सावरकर बनने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है।

बता दें कि महाराष्ट्र के हर जिले में वीर सावरकर गौरव यात्रा निकाल रही है। मंगलवार को यात्रा नागपुर में थी। इसमें केंद्रीय सड़क परिवहन व राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी भी मौजूद थे। गडकरी ने भी राहुल पर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

फडणवीस बोले- एक रात टॉयलेट के कमरे में गुजार कर देखें
यात्रा को संबोधित करते हुए फडणवीस ने कहा-राहुल गांधी कहते हैं कि वह माफी नहीं मांगेंगे, वह सावरकर नहीं हैं। आप न तो सावरकर हो सकते हैं और न गांधी। सावरकर बनने के लिए कुर्बानी देनी पड़ती है। अंडमान जेल में उन्हें हमारे टॉयलेट जितने बड़े कमरे में ही रखा गया था। पूरा अंधेरा था। वे वहीं अपने नित्य कर्म भी करने को मजबूर थे। राहुल गांधी, एक रात के लिए उस कमरे में रहने की कोशिश करो। हम आपके लिए एसी लगवा देंगे, लेकिन आप नहीं रह पाएंगे।

गडकरी ने राहुल का जताया आभार, कहा- सावरकर घर-घर ले जाने का मौका दिया

नागपुर में यात्रा को संबोधित करते हुए नितिन गडकरी ने कहा कि राहुल गांधी ने वीर सावरकर का अपमान किया है। वीर सावरकर का अपमान करने से उनका कद छोटा नहीं हुआ, बल्कि उन्हें घर-घर ले जाने का अवसर मिला। हम राहुल गांधी के आभारी हैं कि उन्होंने हमें सच्चाई और सावरकर को घर-घर तक पहुंचाने का मौका दिया। राहुल गांधी को इसे जारी रखना चाहिए।

मंगलवार को वीर सावरकर गौरव यात्रा नागपुर में थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी राहुल पर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया।
मंगलवार को वीर सावरकर गौरव यात्रा नागपुर में थी। इस दौरान केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने भी राहुल पर सावरकर का अपमान करने का आरोप लगाया।

मैं फड़तूस नहीं कारतूस हूं- फडणवीस
उद्धव ठाकरे ने ठाणे में अपनी पार्टी की महिलाओं पर हुए हमले को लेकर शिंदे गुट पर हमला किया था। उन्होंने मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के लिए गुंडा और देवेंद्र फडणवीस के लिए फड़तूस (बेकार) जैसे शब्द का इस्तेमाल किया था। जिसके बाद फडणवीस ने उद्धव ठाकरे को जवाब दिया। उन्होंने फिल्म पुष्पा के डायलॉग में कहा- मैं फड़तूस नहीं कारतूस हूं। झुकेगा नहीं साला, घुसेगा।

दरअसल, ठाणे में कुछ दिन पहले शिंदे गुट की महिला कार्यकर्ता ने उद्धव गट की कार्यकर्ता रोशनी शिंदे के साथ मारपीट की थी। रोशनी पर आरोप था कि उसने फेसबुक पर शिंदे सरकार के खिलाफ अपमानजनक पोस्ट किया था।

जिसके बाद पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि गर्भवती रोशनी अपना इलाज करा रही थीं। इस दौरान उनके मना करने पर पेट पर लात मारी गई। ऐसे लोग ठाणे और महाराष्ट्र में रहने लायक नहीं है। ठाकरे ने प्रेस कॉन्फ्रेंस करते हुए कहा कि महिलाओं का इस्तेमाल करने वालों को नपुंसक कहना चाहिए।

दो अप्रैल से महाराष्ट्र से शुरू हुई ये यात्रा
महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे ने 2 अप्रैल को ठाणे से वीर सावरकर गौरव यात्रा की शुरुआत की थी। इस यात्रा में शामिल लोग 'मैं सावरकर हूं' लिखी भगवा टोपियां पहने हुए थे। दरअसल, भारत जोड़ो यात्रा के दौरान राहुल गांधी ने सावरकर को लेकर टिप्पणी की थी। इसी के बाद सीएम शिंदे ने सावरकर गौरव यात्रा निकालने की घोषणा की थी।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+