गढ़चिरौली के बेहद दुर्गम और संवेदनशील इलाके में पहुंचे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस
गढ़चिरौली के बेहद दुर्गम और बेहद संवेदनशील दमरांचा में जाकर जनता से बातचीत की, उन्हें समझने की कोशिश की। यहाँ बहनों और भाइयों से और छोटे बच्चों से मिलकर बहुत अच्छा लगा।

महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने गढ़चिरौली के बेहद दुर्गम और बेहद संवेदनशील दमरांचा में जाकर आम लोगों से बात की और उनके मन की भावना को समझने से कोशिश की।
देवेंद्र फडणवीस ने ट्वीट करते हुए लिखा, 'गढ़चिरौली के बेहद दुर्गम और बेहद संवेदनशील दमरांचा में जाकर जनता से बातचीत की। सबसे मिलकर, खास कर छोटे बच्चों, भाईयों और बहनों से मिलने पर ज्यादा खुशी हुई।'
इससे पहले महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस ने जिले में हुई एक मुठभेड़ में तीन नक्सलियों को मार गिराने के लिए सोमवार को गढ़चिरौली पुलिस और उसकी विशेष लड़ाकू इकाई सी-60 की सराहना भी की।
मीडिया से बात करते हुए देवेंद्र फडणवीस ने कहा, 'हमारे सी-60 के जवान और फोर्स लगातार बड़ी बहादुरी दिखा रहे हैं। जिस वजह से हम गढ़चिरौली का विकास कर पा रहे हैं। आज मैं वहां जा रहा हूं। मैं दक्षिण और उत्तर दोनों क्षेत्रों में जाऊंगा और वहां रहूंगा। गढ़चिरौली के विकास के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है कि वहां कानून व्यवस्था स्थापित हो।'












Click it and Unblock the Notifications