अब गांवों में भी बनेंगे सिंधिया फैंस क्लब के सदस्य, जिला स्तरीय बैठक में तैयार हुई रणनीति
राजगढ़: श्रीमंत सिंधिया फैंस क्लब की जिला स्तरीय बैठक रविवार को देवी जालपा धाम परिसर में हुई। इस दौरान वक्ताओं ने गांव-गांव में फैंस क्लब का गठन कर नए सदस्यों को जोड़ने की बात कही। परिचय बैठक में वक्ताओं ने जमीनी कार्यकर्ताओं से कहा कि वे जरूरतमंद पात्र हितग्राहियों को शासन की महत्वाकांक्षी योजनाओं का लाभ दिलाने में मदद करें।

क्लब के प्रदेश सचिव प्रवीण शर्मा ने बैठक संबोधित करते हुए कहा कि क्लब से युवाओं को जोड़ने का अभियान चलाएंगे। क्लब के जिलाध्यक्ष दरियावसिंह तंवर ने कहा गांव-गांव में क्लब की कार्यकारिणी बनाएंगे। इस अवसर पर लखन चक्रवर्ती, आशीष मीणा, बबलू पटेल, कमल मंडलोई, मनीष मालवीय सहित अन्य मौजूद थे।












Click it and Unblock the Notifications