मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा से महिलाओं ने बताई राशन न मिलने की समस्या, मंत्री बोले- आपकी परेशानी मेरी है...

मध्य प्रदेश: नरोत्तम मिश्रा से महिलाओं ने बताई राशन न मिलने की समस्या, मंत्री बोले- आपकी परेशानी मेरी है...

भोपाल, 12 सितंबर: दैनिक भास्कर के रूबरू कार्यक्रम का आयोजन रविवार 11 सितंबर को विहारीजी मार्ग स्थित गुगोरिया धर्मशाला में हुआ। जिसमें वार्ड नंबर 1 से 9 के सभी पार्षद शामिल हुए। साथ ही इन वार्डों के रहवासियों ने अपने-अपने पार्षदों से सवाल किए। कार्यक्रम के मध्य प्रदेश के गृह मंत्री डॉ.नरोत्तम मिश्रा रहे। हमारे वार्ड में पानी की समस्या है। जहां हमारा घर है उसी लाइन में 25 और मकान हैं जिन्हें पानी नहीं मिल रहा। इस समस्या पर ध्यान दें। यह सवाल रविवार को गुगोरिया धर्मशाला में दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में वार्ड नंबर 7 में पंकज शुक्ला की गली निवासी एडवोकेट मनोज श्रीवास्तव ने पूछा।

narottam mishra

उनके सवाल का जबाव देते हुए नगर पालिका सीएमओ दुबे ने कहा कि हम इंजीनियर भेजकर चेक कराएंगे और समस्या का जल्द समाधान कराएंगे।

नपा अध्यक्ष अच्छा काम करें, यही उम्मीद है

एडवोकेट श्रीवास्तव के सवाल और जवाब के बाद पूर्व कांग्रेस जिलाध्यक्ष एवं वरिष्ठ नेता नाहर सिंह यादव ने कहा कि दतिया में अब समस्याएं नहीं रह गईं। दतिया को डॉ. मिश्रा जैसा नेता मिला है। जिसके उपलब्ध रहने मात्र से समस्याओं का निराकरण हो जाता है। मैं भी नगर पालिका में अध्यक्ष रहा हूं। जब से मैं देख रहा हूं, पहली बार दतिया नगर पालिका को प्रशांत ढेंगुला के रूप में ऐसा अध्यक्ष मिला है। जो दूरगामी सोच रखकर काम कर रहा है। मैंने भी नगर पालिका में प्रशांत ढेंगुला के साथ काम किया है। प्रशांत नगर पालिका का अच्छा ज्ञान रखते हैं और जनता से जुड़े मसलों को कैसे सुलझाना है, इसको भली भांति समझते हैं। अभी परिषद गठित हुए एक महीना भी नहीं हुआ है और शहर में पेयजल की समस्या में काफी सुधार हुआ है। खासकर पानी साफ मिलने लगा है। श्मशान घाटों का भी सौंदर्यीकरण शुरू हो गया है। निश्चित ही प्रशांत पांच साल में शहर में काफी अच्छा काम करके दिखाएंगे, यही लोगों को उम्मीद है।

महिलाओं ने बताई राशन न मिलने की समस्या

गृहमंत्री डॉ. मिश्रा के दैनिक भास्कर द्वारा आयोजित रूबरू कार्यक्रम में शामिल होने की जानकारी मोहल्ले के लोगों को लगी तो सायनी मोहल्ला से कुछ महिलाएं कार्यक्रम स्थल पर पहुंची। जैसे ही डॉ. मिश्रा कार्यक्रम में पहुंचे तो महिलाओं ने राशन न मिलने की समस्या बताई। डॉ. मिश्रा ने नगर पालिका अध्यक्ष प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला और सीएमओ दुबे को महिलाओं की समस्या को जल्द निपटाने के निर्देश दिए। डॉ. मिश्रा ने बुजुर्ग महिलाओं के पैर छुए और गले लगाकर कहा कि आपकी समस्या मेरी समस्या है। किसी भी गरीब महिला को परेशानी नहीं आने दी जाएगी। इसके बाद डॉ. मिश्रा मंच पर पहुंचे। यहां दैनिक भास्कर ब्यूरो चीफ गणेशदत्त सावला ने कार्यक्रम के बारे में विस्तार से बताया। भास्कर के रूबरू कार्यक्रम में लोगों ने गृहमंत्री डॉ. नरोत्तम मिश्रा की तारीफ करते हुए कहा कि डॉ. मिश्रा के रहते कोई समस्या आ ही नहीं सकती है। जब कभी परेशानी होती है तो वह मोबाइल पर बताने भर से दूर हो जाती है।

ये रहे मौजूद

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष सुरेंद्र बुधौलिया, नगर पालिका के विधायक प्रतिनिधि प्रशांत ढेंगुला, उपाध्यक्ष प्रतिनिधि योगेश सक्सेना, वार्ड एक के पार्षद कल्लू कुशवाहा, वार्ड दो के पार्षद जीतू प्रजापति, वार्ड छह के पार्षद दीपक सोनी, गुड्‌डी साहू, अनूप कानू तिवारी, कमलेश सरगैयां, पार्षद सेठी सेन, पार्षद गोविंद ज्ञानानी, विपिन गोस्वामी, अतुल भूरे चौधरी, जिलाध्यक्ष मानसिंह कुशवाहा, रोहित श्रीवास्तव, कालीचरण कुशवाहा, नाहर सिंह यादव, तारिक किलेदार, ब्रजेश यादव, गोले साहू, कुंदन प्रजापति, राजेंद्र गुप्ता मुनीम, राजेश त्यागी, अंकुश दांगी, डॉ. राजू त्यागी, राजेंद्र नगार्च, अजय रत्नानी, अंकित गुप्ता आदि मौजूद रहे।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+