ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र तोमर दिल्ली से भोपाल आए साथ, एयरपोर्ट पर दिखा अलग नजारा
भोपाल: ज्योतिरादित्य सिंधिया जब से भाजपा में आए हैं, तब से उनका नया चेहरा सामने आ रहा है। सड़क पर झाड़ू लगाना। सफाईमित्रों के पैर छूना और अब स्वागत करने समर्थकों के सामने अपने से वरिष्ठ नेता को आगे कर देना। यह बताता है कि उनमें भी बहुत कुछ बदलाव हुआ है। शनिवार को मध्य प्रदेश बीजेपी प्रदेश कोर ग्रुप की बैठक रातापानी अभयारण्य के विश्राम गृह में आयोजित की गई। 2023 के विधानसभा चुनाव के लिए बैठक को अहम माना जा रहा है। बैठक में भाग लेने पहुंचे केंद्रीय ज्योतिरादित्य सिंधिया एयरपोर्ट पर अलग ही अंदाज में नजर आए।

शनिवार को बैठक में भाग लेने के लिए केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया और नरेंद्र सिंह तोमर दिल्ली से भोपाल साथ आए। एयरपोर्ट पर सिंधिया का के स्वागत करने उनके समर्थक पहुंचे थे। जब वे सिंधिया को हार और गमछा पहनाने लगे तो खुद स्वीकार करने के बजाय उन्होंने केंद्रीय मंत्री नरेंद्र सिंह तोमर को आगे कर दिया। ग्वालियर और चंबल क्षेत्र के दोनों नेताओं में वर्चस्व की लड़ाई सामने आती रही है। इसका बीजेपी को नुकसान भी उठाना पड़ा था। इसके चलते बीजेपी को ग्वालियर और मुरैना नगर निगम सीट पर हार का सामना करना पड़ा। अब सिंधिया और तोमर के बीच अलग ही केमिस्ट्री दिखाई दी है।
बीजेपी की कोर ग्रुप की बैठक में बीजेपी के राष्ट्रीय महामंत्री बीएल संतोष, प्रदेश प्रभारी शिवप्रकाश, राष्ट्रीय संगठन मंत्री शिवप्रकाश, मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान, प्रदेशाध्यक्ष विष्णु दत्त शर्मा व प्रदेश संगठन महामंत्री हितानंद शामिल होंगे। बैठक 2023 विधानसभा चुनाव समेत सत्ता और संगठन में कसावट जैसे मुद्दों को लेकर अहम मानी जा रही है।












Click it and Unblock the Notifications