MP News: विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिलेगी अप्रत्याशित जीत,' सीएम शिवराज ने कांग्रेस के 'गंगाजल' पर ली चुटकी

MP News: मध्य प्रदेश में भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा अब अपने अंतिम पड़ाव पर है। 3 सितंबर से शुरू हुई भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा 25 सितंबर को भोपाल में समाप्त होगी। पीएम नरेंद्र मोदी समापन कार्यक्रम को संबोधित करेंगे। इस बीच जन आशीर्वाद यात्रा में विधानसभा-विधानसभा घूमे मुख्यमंत्री शिवराज ने बड़ा बयान दिया है। उन्होंने कहा है कि इस बार भाजपा को अप्रत्याशित जीत मिलेगी।

भाजपा की जीत इतनी बड़ी होगी कि विरोधी सोच भी नहीं पाएंगे। अब तक का सबसे बड़ा जनादेश भाजपा को मिलने वाला है। उन्होंने कहा कि मैं दिनभर जनता के बीच रहता हूं। उन्हीं के बीच खाता हूं, घूमता हूं, मैं बता सकता हूं कि इस बार अप्रत्याशित जीत होगी।

Chief Minister

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि लोगों के चेहरे के भाव देखकर यह बता सकता हूं कि भाजपा को अपार जन समर्थन मिल रहा है। इस दौरान मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान ने पूर्व मुख्यमंत्री कमलनाथ पर भी निशाना साधा। उन्होंने कांग्रेस के पांढुर्ना में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा के अनावरण करने पर कहा कि यह वह कमलनाथ है। जिन्होंने सौंसर में छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा नहीं लगने दी। कमलनाथ ने छत्रपति शिवाजी का अपमान किया था। उस समय हमारी सरकार नहीं थी, लेकिन मैं गया था। सौंसर में आंदोलन हुआ था।

सीएम शिवराज सिंह चौहान ने कहा जो नकली और मौसमी होते हैं वह भी राम की पूजा करते हैं। अब छत्रपति शिवाजी की प्रतिमा लगाने का काम कर रहे हैं। कांग्रेस का नकली चेहरा सामने आए और असली सूरत छुपी रही है। मुख्यमंत्री शिवराज ने कांग्रेसियों के घर-घर गंगाजल बांटने पर भी चुटकी की। उन्होंने कहा कि जनता हम पर विश्वास करती है। इसलिए हमको कसम खाने की जरूरत नहीं। जो झूठे हैं उनको झूठी कसमें खानी पड़ती है। इसलिए गंगाजल ले जाएं या नर्मदा जल ले जाएं, कोई फर्क पड़ने वाला नहीं है।

मुख्यमंत्री शिवराज सिंह चौहान भाजपा की जन आशीर्वाद यात्रा समापन पर होने वाले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम को लेकर जम्बूरी में तैयारी का जायजा लिया‌। भाजपा ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के कार्यक्रम में 10 लाख लोगों की भीड़ जुटाना का लक्ष्य रखा है। वहीं इस कार्यकर्ता महाकुम्भ को लेकर भारतीय जनता पार्टी बड़े स्तर पर तैयारियों में जुटी हुई है‌।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+