मध्य प्रदेश: भदौरा में आम आदमी पार्टी की बैठक, विधानसभा चुनाव की बनाई रणनीति

मध्य प्रदेश में सीधी के आदिवासी अंचल कुसमी जनपद पंचायत के भदौरा में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता संवाद बैठक का आयोजन हुआ।

सीधी, 10 अक्टूबर: मध्य प्रदेश में सीधी के आदिवासी अंचल कुसमी जनपद पंचायत के भदौरा में आम आदमी पार्टी की कार्यकर्ता संवाद बैठक का आयोजन हुआ। यह बैठक रेलवे गेट के पास संपन्न हुआ, जहां सीधी जिलाध्यक्ष विवेक सोनी व मुख्य अतिथि प्रदेश प्रवक्ता रामचरण सोनी उपस्थित रहे।

aam aadmi party

जहां धौहनी के पूरे पार्टी के कार्यकर्ता एकत्रित होकर पार्टी को धौहनी में ग्राफ बढ़ाने, भ्रष्टाचार खतम करने व जन समस्याओं को अधिकारियों तक पहुंचाने को लेकर रणनीति तय करते हुए एकजुट होकर कार्य करने की रूप रेखा बनाई गई है।

आम आदमी पार्टी जो कि पूरे मध्यप्रदेश में अभी नहीं है, पर सीधी जिले में इस बार वह जोरों से अपने आप को मजबूत करने में लगी हुई है। सीधी जिले के समीपस्थ जिले सिंगरौली में नगर निगम के महापौर के रूप में अब आम आदमी पार्टी ने शुरुआत कर दी है।

सिंगरौली से बढ़ता हुआ कुनबा सीधी जिले में पहुंच गया है और अब सीधी जिले में सक्रिय राजनीति करते हुए साफ तौर पर देखी जा रही है। धौहनी विधानसभा में आप पार्टी में आधा सैकडा कार्यकर्ताओं ने सदस्यता भी ली है। इसके साथ ही क्षेत्र की समस्याओं को लेकर आम आदमी पार्टी लगातार शासन को कटघरे में रखती हुई देखी जा रही है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+