शिवराज सरकार की इस योजना से माधुरी बनी 'सुपरहिट', गांव में हर तरफ उनकी चर्चा

माधुरी ने मुख्यमंत्री स्वरोजगार योजना के तहत लोन लेकर खुद की शॉप शुरू की और साल भर के भीतर ही हर महीने की उनकी कमाई हजारों में पहुंच गई।

जिले के ग्राम बसाड में रहने वाली माधुरी पाटिल की शिवराज सरकार द्वारा चलाई जाने वाली स्वरोजगार योजना ने जिंदगी बदल दी है। माधुरी एक साल पहले तक सामान्य गृहणी थी, लेकिन अब एक व्यवसायी बन गई हैं।

स्वरोजगार योजना ने बदली माधुरी की जिंदगी
माधुरी ने बताया कि पहले वह केवल घर का कामकाज करती थी। करीब साल भर पहले उन्हें शिवराज सरकार की स्वरोजगार योजना के बारे में पता चला था. उन्होंने इस योजना के तहत आवेदन करते हुए 50 हजार रुपये का लोन लिया था। इस लोन पर उन्हें पांच हजार की सब्सिडी भी मिली थी। उन्होंने इस आर्थिक मदद से अपनी छोटी सी दुकान शुरू की। कुछ ही महीनों में उनका व्यवसाय चल पड़ा और अब हजारों की आमदनी हो रही है।

Shivraj Singh Chauhan

बच्चों को अच्छे स्कूल में शिक्षा
माधुरी के अपने पैरों पर खड़ा होने का फायदा परिवार को भी हुआ। परिवार अब आर्थिक रूप से ज्यादा सक्षम है। पाटिल दंपति ने सातवीं में पढ़ने वाली बेटी पायल और कक्षा पांचवीं में पढ़ रहा बेटे जयेश का अब अच्छे स्कूल में एडमिशन कराया है।

दूसरों के लिए बनी आदर्श
गांव में माधुरी अन्य महिलाओं के लिए भी प्रेरणा बनी हुई हैं। महिलाएं अब उनसे प्रेरणा लेकर अपना खुद का व्यवसाय कर रही हैं। गांव की अन्य महिलाओं ने भी इस योजना के तहत पंजीयन कराया है, ताकि वह भी व्यवसाय कर आत्मनिर्भर बन सकें।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+