उत्तराखंड: धामी सरकार ने प्रसून जोशी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सांस्कृतिक विरासत को कर रहे हैं प्रोत्साहित

उत्तराखंड: धामी सरकार ने प्रसून जोशी को बनाया ब्रांड एंबेसडर, सांस्कृतिक विरासत को कर रहे हैं प्रोत्साहित

उत्तराखंड सांस्कृतिक विरासत को प्रोत्साहित करने के लिए सरकार ने लेखक एवं गीतकार पद्मश्री प्रसून जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाया है। सचिव संस्कृति एवं धर्मस्व हरिचंद्र सेमवाल की ओर से इस संबंध में आदेश जारी किए। संस्कृति निदेशालय की ओर से पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था। सरकार की अनुमति के बाद शासन ने जोशी को ब्रांड एंबेसडर बनाने के आदेश जारी किए। आदेश में संस्कृति महानिदेशक को ब्रांड एंबेसडर के लिए पद्मश्री प्रसून जोशी के साथ एमओयू के लिए अधिकृत किया गया।

prasoon joshi

पद्मश्री प्रसून जोशी को राज्य का ब्रांड एंबेसडर बनाने संबंधी प्रस्ताव हाल में शासन को भेजा गया था। शुक्रवार को सचिव संस्कृति ने इस बारे में आदेश जारी कर दिए। उन्होंने महानिदेशक संस्कृति को भेजे पत्र में निर्देश दिए हैं कि गीतकार जोशी के साथ जल्द ही समझौता ज्ञापन पर हस्ताक्षर की कार्यवाही सुनिश्चित कर इस बारे में शासन को अवगत कराया जाए।

पत्र के अनुसार जोशी के राज्य के ब्रांड एंबेसडर होने के नाते सरकार द्वारा उनकी जो भी सेवाएं ली जाएंगी और उसमें जो वित्तीय देयता होगी, उसके बारे में पृथक से निर्णय लिया जाएगा। गौरतलब है कि सरकार ने राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर नौ नवंबर को सरकार ने प्रसून जोशी को उत्तराखंड गौरव पुरस्कार से नवाजा था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+