'दिल्ली के लोगों को तंग कर रहे हैं LG विनय कुमार सक्सेना' दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल का बड़ा हमला

नई दिल्ली,13 नवंबर- दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर से उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) पर हमला बोला है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के एलजी लोगों को तंग कर रहे

नई दिल्ली,13 नवंबर- दिल्ली (Delhi) के सीएम अरविंद केजरीवाल (Arvind Kejriwal) ने एक बार फिर से उपराज्यपाल विनय सक्सेना (Vinai Saxena) पर हमला बोला है. सीएम अरविंद केजरीवाल ने कहा है कि दिल्ली के एलजी लोगों को तंग कर रहे हैं. उस दौरान उन्होंने बीजेपी (BJP) पर भी निशाना साधा. सीएम केजरीवाल ने कहा कि बीजेपी 15 सालों में 5 काम बताएं.

arvind

सीएम केजरीवाल ने कहा, "एक कहावत है, मारने वाले से बचाने वाला ज्यादा अच्छा होता है. हमने सिद्धार्थ गौतम की कहानी सुनी है, हंस को बचाने वाली. आज दिल्ली में भी वही हालत है. एलजी और बीजेपी वाले रोज दिल्ली वालों को तीर मार रहे हैं और हम उन्हें बचा रहे हैं. सबसे दुःख तब हुआ, जब उन्होंने योग की क्लास बंद कर दी. 17 हजार लोगों को योग क्लास जाने से रोक दिया."

सीएम केजरीवाल ने जारी किया वाट्सऐप नंबर
दिल्ली के सीएम अरविंद केजरीवाल ने आगे कहा, "हमने बहुत लोगों से बात की और उन्होंने कहा कि हम बंद नहीं होने देंगे. योग की क्लासेज दोबारा शुरू हुईं. वीडियो तस्वीरें आती हैं. मुझे बहुत अच्छा लगता है. चंद लोगों ने कहा है कि हम इसका पूरा खर्च उठा सकते हैं, लेकिन हम चाहते हैं कि सबका सहयोग मिले. एक टीचर को पंद्रह हजार रुपये देने होते हैं. हम चाहते हैं कि जो लोग तनख्वाह में सहयोग करना चाहते हैं, वे 7277972779 नंबर पर वाट्सऐप करें."

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+