'टीचर्स को घोस्ट कहने वाले एलजी ने ताक पर रखी मर्यादा', AAP का उपराज्यपाल पर हमला

दिल्ली की आम आदमी पार्टी (AAP) की सरकार और उपराज्यपाल के बीच तकरार बढ़ती जा रही है. अब आप सरकार ने गेस्ट टीचर्स के मामले को लेकर एलजी वीके सक्सेना (VK Saxena) पर निशाना साधा है. आप विधायक सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने शनिवार (21 जनवरी) को कहा कि एलजी ने दिल्ली सरकार के स्कूलों में कुछ गेस्ट टीचर्स को घोस्ट टीचर्स कहा है. आरोप है कि सरकार ऐसे लोगों को सैलरी दे रही है जो टीचर ही नहीं है. एलजी इसकी जांच एसीबी (ACB) से करवा रहे हैं.
सौरभ भारद्वाज ने कहा कि पिछले कुछ दिनों से दिख रहा है कि दिल्ली के ऊपर थोपे हुए एलजी ने संविधान की सारी मर्यादा ताक पर रख दी है. उन्होंने दिल्ली सरकार को चिट्ठी लिखकर ऐसे आंकड़े समाने रखे हैं जो बीजेपी के प्रवक्ता पिछले 8 सालों से सामने रख रहे हैं. दिल्ली के शिक्षा मॉडल की तारीफ पूरी दुनिया में हो रही है. पिछले 7-8 सालों में करीबन 60 हजार शिक्षकों ने दिन रात मेहनत की है और आज उनकी मेहनत का नतीजा है कि दिल्ली की शिक्षा व्यवस्था इतनी बेहतर हुई है, लेकिन आज एलजी ऐसी चीजें कर रहे हैं कि दिल्ली को बदनाम किया जा सके.
"टीचर्स को भूत कह रहे हैं"
आप विधायक ने आगे कहा कि दिल्ली के कई टीचर्स को उन्होंने घोस्ट टीचर कह दिया है. टीचर्स को भूत कह रहे हैं. जिन्होंने बच्चों के भविष्य संवारने के लिये इतनी मेहनत की, उनको एलजी भूत कह रहे हैं. एलजी ने 60,000 टीचर्स को घोस्ट कहा, क्या दिल्ली के छात्रों के शानदार नतीजे भूतों से आ रहे हैं? एलजी अखबारों में गलत चीजें छपवा रहे हैं. एलजी चुनी हुई सरकार के खिलाफ लगातार निम्न स्तर के पत्र लिख रहे हैं और अपने पद की गरिमा खो रहे हैं.
"उनका काम है कानून व्यवस्था को ठीक करना"
उन्होंने कहा कि किसी भी चीज की जांच करने का अधिकार किस के पास है, एलजी के पास है क्या? लेकिन अब तक जो एलजी थे वो क्या कर रहे थे. उनका काम ये नहीं है, उनका काम है दिल्ली की कानून व्यवस्था को ठीक करना. महिलाओं को सुरक्षा देने का काम है, लेकिन वो काम उनसे नहीं होता. उसके आंकड़े वो नहीं देते, उसको लेकर चिट्ठी क्यों नहीं लिखते और प्रेस कांफ्रेंस भी क्यों नहीं करते?
"एलजी ने मिलने से मना क्यों किया?"
सौरभ भारद्वाज (Saurabh Bhardwaj) ने कहा कि एलजी ने विधायकों और मुख्यमंत्री से मिलने से इनकार क्यों किया, जबकि आज सीएम ने खुद समय मांगा था. हमें एलजी ने मिलने से मना कर दिया. हम लोग विधायक हैं, चुनाव जीत कर आये हैं तो हमसे मिलने में क्या दिक्कत है. बीजेपी वालों से एलजी तो खूब मिलते हैं. हमसे मिलने में क्या दिक्कत है. मुख्यमंत्री ऐसे एलजी से मिलकर क्या करेंगे जो ये कह रहे हैं कि मैंने तुम्हें एमसीडी (MCD) चुनाव में नुकसान पंहुचाया है. बीजेपी को ज़्यादा सीटें दिलायी हैं.
-
Bihar New CM: सम्राट चौधरी के घर पहुंचे राज्यपाल के सचिव, 'कागज' लेकर राजभवन लौटे, तय हो गया नए CM का नाम? -
Balen Shah India Visit: भारत दौरे से पहले बालेन शाह ने रखी कई शर्तें, कहा- सिर्फ फोटो खिंचवाने नहीं आऊंगा -
Gold Rate Today: सोना खरीदारों की मौज! हफ्ते के पहले ही दिन धड़ाम से गिरे दाम, चेक करें अपने शहर का नया रेट -
Tamil Nadu: धमकी से मुस्लिम महिला की सुरक्षा तक—हजीना सैयद के आरोपों से हिली कांग्रेस, चुनाव से पहले फोड़ा बम -
फोन इस्तेमाल करने पर राजस्थान रॉयल्स का अजीब जवाब, BCCI के नोटिस के बाद कहा- मैनेजर के फेफड़े खराब -
कौन हैं 24 साल के प्रफुल हिंगे? IPL डेब्यू मैच के पहले ओवर में झटके 3 विकेट, तोड़ दी राजस्थान रॉयल्स की कमर -
युवराज सिंह के शिष्य की दुखद मौत, 3 दिन के बाद मिली लाश, IPL में आने से पहले ही चली गई जान -
Hajj 2026: ईरान जंग के बीच सऊदी ने मक्का में बैन की एंट्री! हज से पहले सख्त हुए नियम, उमरा वीजा सस्पेंड -
IPL 2026: जयपुर में नहीं खेलेंगे रोहित-कोहली और धोनी, BCCI ने राजस्थान के फैंस को बनाया बेवकूफ -
MP CM Kisan Kalyan Yojana: 82 लाख किसानों को बड़ा तोहफा! 14-15 अप्रैल को खाते में आ सकती है किस्त -
VIDEO: सुरों की 'देवी' को विदा करने पहुंचे क्रिकेट के भगवान! आशा भोंसले को देख फूट-फूटकर रो पड़े सचिन -
Trump Vs China: अमेरिका पर भड़का चीन, ट्रंप को दी चेतावनी, कहा- 'कोई हमारे मामलों में दखल न दे'












Click it and Unblock the Notifications