श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता- आईटीआई पास 1700 युवकों को नौकरी देगी सरकार
श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार आईटीआई पास 1700 युवकों को शीघ्र नौकरी देगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पुरानी पेंशन आभार रैली को संबोधित करते
रांची,12 सितंबरः श्रम नियोजन मंत्री सत्यानंद भोक्ता ने रविवार को कहा कि राज्य सरकार आईटीआई पास 1700 युवकों को शीघ्र नौकरी देगी। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। चतरा के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में पुरानी पेंशन आभार रैली को संबोधित करते हुए मंत्री ने यह ऐलान किया। उन्होंने कहा कि आनेवाले समय में राज्य में विभिन्न पदों पर बड़े पैमाने पर नियुक्तियां होंगी। पचास हजार शिक्षकों की नियुक्ति को कैबिनेट से मंजूरी मिल चुकी है।













Click it and Unblock the Notifications