L&T को भोगापुरम एयरपोर्ट के डेवलमेंट से जुड़े बड़े प्रोजेक्‍ट का मिला कान्‍ट्रेक्‍ट

लार्सन एंड टुब्रो ( L&T ) ने सोमवार को एक खुशखबरी शेयर करते हुए बताया कि उनकी कंपनी की कंस्ट्रक्‍शन ब्रांच ने आंध्र प्रदेश में एक बड़ा आर्डर हासिल करने में कामयाबी हासिल की है। ये आर्डर ग्रीनफील्ड भोगापुरम इंटरनेशनल एयर पोर्ट प्रोजेस्‍ट के निर्माण से संबंधित है। हालांकि ने कितने का ये आर्डर मिला है इसका खुलासा नहीं किया है।

Bhogapuram International Airport

आर्डर रेट के अनुसार ये डील 2,500 से 5,000 करोड़ रुपये के बीच होने की उम्मीद है। एल एंड टी ने बताया कि प्रोजेक्‍ट की शुरूआत में 6 एमपीए (प्रति वर्ष मिलियन यात्री) क्षमता को संभालने के लिए डेवलेप किया जाएगा जिसे 12 एमपीए की कैपेसिटी तक बढ़ाया जाएगा।

L&T कंस्ट्रक्शन की बिल्डिंग्स एंड फैक्ट्रीज और ट्रांसपोर्टेशन इंफ्रास्ट्रक्चर प्रोफेशन्‍स ने एयरपोर्ट प्रोजेक्‍टर की इंजीनियरिंग, खरीद और निर्माण के लिए जीएमआर विशाखापत्तनम इंटरनेशनल एयरपोर्ट लिमिटेड से ये बड़ा प्रोजेक्‍ट हासिल किया है।

एयरपोर्ट के डेवलमेंट से जुड़े हुए कट एंड फिल कार्य, हवाईअड्डा प्रणालियों के साथ टर्मिनल कार्य, एटीसी टावर, एयरफील्ड डेवलेपमेंट वर्क (दक्षिणी रनवे 3,800 मीटर लंबाई, एप्रन, टैक्सीवे, एयरफील्ड ग्राउंड लाइटिंग, फ्यूल हाइड्रेंट वर्क और अन्य सुविधाएं), लैंडसाइड सुविधाएं (सड़कें) शामिल हैं । इसके अलावा अन्य सहायता सुविधाएं शामिल है।

लार्सन एंड टुब्रो वर्तमान में दिल्ली, हैदराबाद, बैंगलोर, चेन्नई और नवी मुंबई में प्रमुख हवाई अड्डों का निर्माण कार्य कर रही है। L&T ने कहा कि यह ऑर्डर एल एंड टी की ग्रीनफील्ड एयरपोर्ट परियोजना को शुरू से अंत तक पूरा करने की क्षमता को मजबूत करता है।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+