फरीदकोट के 8वीं में मेरिट आए 6 स्टूडेंट्स को सम्मान, स्पीकर संधवां ने दिए 31-31 हजार
पंजाब विधानसभा स्पीकर कुलतार सिंह संधवां ने 6 विद्यार्थियों को 8वीं की परीक्षा में मेरिट आने पर सम्मानित किया।

पंजाब के फरीदकोट में 8वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में मेरिट में जगह बनाने वाले जिले के 6 विद्यार्थियों को विधानसभाध्यक्ष कुलतार सिंह संधवां ने सम्मानित किया। विधानसभा अध्यक्ष ने सभी विद्यार्थियों को प्रोत्साहन स्वरूप 31-31 हजार रुपए दिए। साथ ही शील्ड व प्रशंसा पत्र देकर सम्मानित किया।
बच्चे हमारे देश का भविष्य
सम्मान समारोह कोटकपूरा के हरि सिंह सेवक सीनियर सेकेंडरी स्कूल बॉयज में हुआ, जिसमें बतौर मुख्य मेहमान पहुंचे विधानसभा अध्यक्ष संधवां ने कहा कि अच्छी शिक्षा सभी का अधिकार है। बच्चे हमारे देश के भविष्य हैं। उन्होंने कहा कि 8वीं कक्षा के घोषित परीक्षा परिणाम में फरीदकोट के 6 विद्यार्थियों ने जगह बनाई। यह फरीदकोट के लिए गर्व की बात है।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में स्थानीय लोगों के साथ शिक्षा विभाग के अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।












Click it and Unblock the Notifications