बेटे के साथ सीएम मनोहर लाल से मिले कुलदीप बिश्नोई
चंडीगढ़। कांग्रेस छोड़कर भाजपा में शामिल हुए कुलदीप विश्नोई आज हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल खट्टर से मिले। ये लगातार उनकी चौथी मुलाकात है। इस भेंट के बाद संकेत उठ रहे हैं कि कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे के लिए आजमपुर सीट से टिकट चाहते हैं। हालांकि बिश्नोई इस बात से पहले कई बार इंकार कर कह चुके हैं कि जिसे पार्टी टिकट देगी वो उसका समर्थन करेंगे। कुलदीप बिश्नोई ने मंगलवार को अपने बेटे भव्य बिश्नोई के साथ हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल से मुलाकात की। कुलदीप बिश्नोई अपने समर्थकों के साथ सीएम आवास पर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्यमंत्री से उनका परिचय कराया।

कुलदीप बिश्नोई ने इस मुलाकात के बाद कहा कि मनोहर लाल इस देश के सबसे ईमानदार और लोकप्रिय मुख्यमंत्री हैं। कुलदीप बिश्नोई की मुख्यमंत्री से यह चौथी मुलाकात थी। आदमपुर उपचुनाव सिर पर हैं। ऐसे में माना जा रहा है कि कुलदीप बिश्नोई अपने बेटे भव्य बिश्नोई को साथ लेकर मुख्यमंत्री से इसलिए मिले, ताकि उन पर टिकट की कृपा हो सके।
कुलदीप की इच्छा बेटे को उपचुनाव लडवाने की है। हालांकि वह बार-बार यही बयान देते हैं कि भाजपा हाईकमान जिसे टिकट देगा, वह चुनाव लड़ेगा। इस दौरान मुख्यमंत्री के समक्ष उन्होंने बालसमंद व नलवा के किसानों द्वारा मुआवजे के लिए दिए जा रहे धरने का मुद्दा उठाया।
कुलदीप के अनुसार मुख्यमंत्री ने जल्दी मुआवजा जारी करने का भरोसा दिलाया है। भव्य बिश्नोई ने कहा कि उन्होंने मुख्यमंत्री मनोहर लाल का आशीर्वाद लिया है। मुख्यमंत्री को भरोसा दिलाया गया है कि पूर्व मुख्यमंत्री भजनलाल की सेना हरियाणा, पंजाब और राजस्थान में हर प्रतार प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और मुख्यमंत्री मनोहर लाल की सरकार की नीतियों का प्रचार प्रसार करेगी।
-
Gold Silver Rate Today: सोने चांदी में जबरदस्त गिरावट, गोल्ड 8000, सिल्वर 13,000 सस्ता, अब ये है लेटेस्ट रेट -
Silver Rate Today: चांदी में हाहाकार! 13,606 रुपये की भारी गिरावट, 100 ग्राम से 1 किलो की कीमत जान लीजिए -
Silver Rate Today: चांदी भरभरा कर धड़ाम! ₹10,500 हुई सस्ती, 100 ग्राम के भाव ने तोड़ा रिकॉर्ड, ये है रेट -
'Monalisa को दीदी बोलता था और फिर जो किया', शादी के 13 दिन बाद चाचा का शॉकिंग खुलासा, बताया मुस्लिम पति का सच -
Gold Rate Today: सोने के दामों में भारी गिरावट,₹10,000 गिरे दाम, दिल्ली से पटना तक ये है 22k से 18k के भाव -
Ravindra Kaushik Wife: भारत का वो जासूस, जिसने PAK सेना के अफसर की बेटी से लड़ाया इश्क, Viral फोटो का सच क्या? -
Gold Rate Today: ईरान जंग के बीच धराशायी हुआ सोना! 13,000 सस्ता, 18K और 22k गोल्ड की ये है कीमत -
Mumbai Gold Silver Rate Today: सोने-चांदी की कीमतों में जारी है गिरावट, कहां पहुंचा रेट? -
Bengaluru Metro Pink Line: मेट्रो पिंक लाइन का शुरू हो रहा ट्रायल, जानें रूट और कब यात्री कर सकेंगे सवारी? -
Iran Vs America: ईरान की 'सीक्रेट मिसाइल' या सत्ता जाने का डर, अचानक ट्रंप ने क्यों किया सरेंडर -
15289 करोड़ रुपये में बिक गई राजस्थान रॉयल्स, कौन हैं खरीदने वाले काल सोमानी, IPL से पहले मचा तहलका -
US Iran War: 5 दिन के सीजफायर की बात, 10 मिनट में Trump का पोस्ट गायब! ईरान ने कहा- 'हमारे डर से लिया फैसला’












Click it and Unblock the Notifications