'तेलंगाना विकास मॉडल से BRS तीसरी बार भी सत्ता में आएगी...', केटीआर ने गुजरात मॉडल पर कसा तंज
Telangana News: भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामा राव ने रविवार को कहा कि तेलंगाना विकास मॉडल 'समावेशी, समग्र, एकीकृत और संतुलित' है। केटीआर ने कहा कि इसी तेलंगाना विकास मॉडल की वजह से BRS तीसरी बार सत्ता में आएगी।
केटी रामा राव ने गुजरात मॉडल पर तंज भी कसा। यह पूछे जाने पर कि तेलंगाना मॉडल गुजरात मॉडल से कैसे अलग है, उन्होंने कहा, ''मैं गुजरात मॉडल पर टिप्पणी नहीं करूंगा क्योंकि यह अब तैयार हो चुका है और उनका पुराना मॉडस धूल में मिल चुका है। लोगों ने हकीकत देख ली है।''

पीटीआई के मुताबिक केटीआर ने कहा कि राज्य के लोग तेलंगाना के शासन मॉडल से परिचित हैं। उन्होंने कहा, "राज्य में लोग जानते हैं कि कौन बेहतर प्रशासन प्रदान कर सकता है और राज्य में विपक्ष में कोई भी नहीं है।''
उन्होंने आगे कहा,''विपक्ष में कोई ऐसा नहीं जो मुख्यमंत्री के. चंद्रशेखर राव के कामों की बराबरी कर सके। चंद्रशेखर राव जितना राज्य के लिए करते हैं, उतना कोई नहीं कर सकता है।''
उन्होंने कहा कि हालांकि भाजपा और कांग्रेस तेलंगाना में सत्ता के लिए रेस में शामिल थे लेकिन उन्होंने कहीं भी बीआरएस मॉडल के समान या बेहतर शासन मॉडल का प्रदर्शन नहीं किया था, हालांकि वे लगभग 20 राज्यों में सत्ता में थे।
उन्होंने आगे कहा, ''दूसरी बात, लोग तुलना और विरोधाभास करेंगे। अगर कांग्रेस और बीजेपी तेलंगाना के लिए होड़ कर रहे हैं तो उन्हें भी दिखाना चाहिए कि वो राज्य के लिए क्या कर सकते हैं। उनके अधीन 20 से अधिक राज्य हैं और उन्हें शासन का बेहतर मॉडल तेलंगाना से सीखना चाहिए।''












Click it and Unblock the Notifications