केटीआर बोले, तेलंगाना के चुनाव में 90 से 100 सीटों पर जीत हासिल करेगी बीआरएस

केटीआर ने आगे कहा 'जब कोई मुख्यमंत्री लगातार तीन बार जीतता है तो पूरा देश नोटिस करेगा। वह राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली पदार्पण करेंगे और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह तो समय ही कह सकता है।'

telangana

तेलंगाना के मंत्री और भारत राष्ट्र समिति (बीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष केटी रामाराव ने बुधवार को पार्टी की भविष्य की योजनाओं को जनता के सामने रखा। उन्होंने इस बात पर जोर देते हुए कि उनकी पार्टी के केवल नाम में बदलाव हुआ है, पार्टी के डीएनए, एजेंडा, पार्टी सिंबल, दर्शन और नेता नहीं बदले हैं।

केटी रामाराव ने कहा कि तेलंगाना में बीआरएस को 90 से 100 सीटें मिलेंगी। उन्होंने कहा कि हमारे मुख्यमंत्री उम्मीदवार के चंद्रशेखर राव हैं। कांग्रेस और भाजपा को भी अपने मुख्यमंत्री उम्मीदवारों की घोषणा करनी चाहिए ताकि जनता विश्लेषण कर निर्णय ले सके। कांग्रेस हमसे दूसरे नंबर पर होगी और बीजेपी की 100 सीटों पर जमानत जब्त हो जाएगी।

उन्होंने बताया कि 1 मई मजदूर दिवस पर बीआरएस कार्मिक सम्मेलन होंगे। इसके बाद जून से युवजन सम्मेलन होंगे। शिक्षा के क्षेत्र में राज्य सरकार की उपलब्धियों और रोजगार के अवसरों को युवाओं के सामने प्रदर्शित किया जाएगा।

खुद को सीएम के चेहरे के तौर पर देखने के सवाल पर केटीआर ने कहा, 'हमारे नेता अभी 70 वर्ष के भी नहीं हुए हैं। संयुक्त राज्य अमेरिका के राष्ट्रपति जो बाइडेन 80 वर्ष के हैं और वह एक और कार्यकाल के लिए रेस में हैं। हमारे नेता को क्यों रिटायर होना चाहिए? वह हमारी पहचान हैं।'

केटीआर ने आगे कहा, 'जब कोई मुख्यमंत्री लगातार तीन बार जीतता है तो पूरा देश नोटिस करेगा। वह राष्ट्रीय राजनीति में प्रभावशाली पदार्पण करेंगे और इसका क्या प्रभाव पड़ेगा, यह तो समय ही कह सकता है।'

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+