तेलंगाना के गठन पर पीएम की टिप्‍पणी पर केटीआर ने जताई निराशा, बताया 'अज्ञानतापूर्ण, अहंकारी'

संसद का पांच दिवसीय विशेष सत्र सोमवार को शुरू हुआ था। सत्र के पहले दिन प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अपने भाषण में कहा था कि तेलंगाना को आंध्र प्रदेश से अलग करने से दोनों राज्यों में केवल कड़वाहट और रक्तपात हुआ। पीएम मोदी की इस टिप्‍पणी पर तेलंगाना के आईटी मंत्री केटी रामा राव ने निराशा व्‍यक्‍त की और उनकी इस टिप्‍पणी को 'अज्ञानतापूर्ण, अहंकारी' बताया है।

ktr

पीएम मोदी ने लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाया

संसद के विशेष सत्र के पहले दिन तेलंगाना राज्य के गठन पर प्रधान मंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा की गई टिप्‍पणी को अपमानजनक बताया। इसके साथ ऐसा करके पीएम मोदी द्वारा बार-बार तेलंगाना के लोगों की भावनाओं को ठेस पहुंचाने का आरोप भी लगाया।

ये टिप्‍पणी 'अज्ञानी और अहंकारी' भी है

केटीआर ने कहा ये पीएम मोदी की ऐतिहासिक तथ्यों के प्रति घोर उपेक्षा को दर्शाता है। केटीआर ने आगे कहा पीएम मोदी द्वारा ये कहना कि तेलंगाना ने अपने राज्य का जश्न नहीं मनाया, न केवल तथ्यात्मक रूप से गलत है, बल्कि अज्ञानी और अहंकारी भी है। केटीआर ने पीएम मोदी पर कटाक्ष करते हुए कहा महत्‍वपूर्ण पदों पर बैठे राजनीतिक नेताओं की संवेदनशील ऐतिहासिक मामलों को सहानभूति से देखना चाहिए।

जानिए पीएम मोदी ने संसद के विशेष सत्र में क्‍या कहा था?
बता दें प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 18 अगस्‍त को संसद सत्र के पहले दिन कहा था कि तेलंगाना को आंध्रप्रदेश से अलग करने से दोनों राज्‍यों के बीच कड़वाहट बढ़ी है और रक्‍तापात हुआ है। इसके साथ प्रधानमंत्री मोदी ने दावा किया था वे लोग तेलंगाना के अधिकारों को रोकने का प्रयास कर रहे थे जिससे रक्‍तपात हुआ। जिसके बाद ना ही तेलंगाना और ना ही आंध्र प्रदेश जश्‍न मनाने में सक्षम थे। पीएम मोदी ने आगे कहा अच्‍छा होता कि अगर हम तेलंगाना के गठन का जश्‍न मनाएं।

पीएम मोदी ने भाजपा सरकार की तारीफ
वहीं कांग्रेस पार्टी का नाम लिए बिना पीएम मोदी ने परोक्ष हमला बोला था। पीएम मोदी ने कहा था तीन राज्‍यों- मध्‍य प्रदेश से छत्‍तीसगढ़ , उत्‍तर प्रदेश से उत्‍तराखंड और बिहार से झारखंड का जश्न पूर्व प्रधानमंत्री अटल बिहारी बाजपेयी और भाजपा के शासन में उत्‍साह के साथ मनाया गया था।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+