पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति ने दी पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा को खुले मंच पर बहस की चुनौती
पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति ने दी पूर्व सीएम हुड्डा को बहस की चुनौती
चंडीगढ़। पूर्व मंत्री कृष्णमूर्ति हुड्डा ने पूर्व सीएम भूपेंद्र हुड्डा और उनके पुत्र राज्यसभा सदस्य दीपेन्द्र सिंह हुड्डा को खुले मंच पर सार्वजनिक बहस करने की चुनौती दे डाली है। उनका कहना है कि अगर वह इस बहस में हार गए तो हुड्डा के समर्थन में अपने हथियार डाल देंगे। कृष्णमूर्ति हुड्डा शुक्रवार को जिला मुख्यालय पर एक प्रेसवार्ता को संबोधित कर रहे थे।

अपनी बात रखते हुए कहा कि दीपेन्द्र सिंह हुड्डा अपने बयान में कांग्रेस कार्यकाल के अंदर रोहतक और झज्जर जिले में संपूर्ण विकास किए जाने की बात कहते है। जबकि सच्चाई तो यह है कि हुड्डा के राज में केवल और केवल झज्जर जिले के साथ सौतेला व्यवहार किया गया।झज्जर जिले में विकास तो हुआ।
लेकिन, हुड्डा के चहेतों और रिश्तेदारों का ही हुआ। आरोप लगाते हुए कहा कि हुड्डा के राज में उनके रिश्तेदार भ्रष्टाचार के आकंठ में पूरी तरह से डूबे रहे। इस दौरान उन्होंने आने वाले लोस चुनाव में रोहतक संसदीय सीट से दीपेन्द्र सिंह हुड्डा के मुकाबले चुनाव लडऩे की बात भी कही।












Click it and Unblock the Notifications