कृष्णा नदी: तेलंगाना ने जल-बंटवारे को लेकर 50:50 के अनुपात की उठाई मांग

कृष्णा नदी जल बंटवारे मामले में तेलंगाना ने 50:50 अनुपात के आधार पर पानी आवंटन की डिमांड की है। कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड की बैठक में जल बंटवारे पर बात होगी।

telangana

तेलंगाना सरकार ने कृष्णा नदी के जल-बंटवारे की व्यवस्था को लेकर आंध्र प्रदेश के साथ 50:50 के अनुपात की अपनी मांग पर अड़े रहने का फैसला किया है। इससे पहले तेलंगाना सरकार ने वर्ष 2022-23 के लिए 66:34 के अनुपात में आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच कृष्णा नदी के जल-बंटवारे की व्यवस्था को स्वीकार करने से इनकार कर दिया था। तेलंगाना सरकार इस महीने के अंत में कृष्णा नदी प्रबंधन बोर्ड (केआरएमबी) की आगामी बैठक में अपनी मांग रखेगी।

तेलंगाना के सिंचाई अधिकारियों के अनुसार, आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच वर्ष 2022-23 के लिए 66:34 के अनुपात में कृष्णा नदी जल-बंटवारे की व्यवस्था को जारी रखने पर राज्य सरकार ने केंद्र के साथ कड़ा विरोध दर्ज कराया है। तेलंगाना सरकार 'अत्यधिक निराश' है क्योंकि KRMB की कई बैठकों के दौरान इस मुद्दे को उठाने के बावजूद, बोर्ड पिछले सात वर्षों से 66:34 के अनुपात में पानी के बंटवारे को जारी रखे हुए था।

Recommended Video

    Krishna River Dispute: मामले में सुनवाई से CJI NV Ramana हुए अलग, कही ये बात | वनइंडिया हिंदी

    अधिकारियों की राय थी कि 105 टीएमसी की आवश्यकता पर विचार करते हुए तीन परिचालन परियोजनाओं - श्रीशैलम लेफ्ट बैंक कैनाल (एसएलबीसी), कलवाकुर्थी एलआईएस और नेटमपडु एलआईएस के लिए वर्तमान जल वर्ष में जल वितरण 50:50 के अनुपात में होना चाहिए। KRMB साल-दर-साल आधार पर आंध्र प्रदेश और तेलंगाना के बीच जल-बंटवारे की व्यवस्था कर रहा है और इसे 2015 में 512:299 tmc ft (AP: TS) के अनुपात में तय किया गया था, जिसे बाद में संशोधित कर 2017 में 66:34 कर दिया गया।

    Notifications
    Settings
    Clear Notifications
    Notifications
    Use the toggle to switch on notifications
    • Block for 8 hours
    • Block for 12 hours
    • Block for 24 hours
    • Don't block
    Gender
    Select your Gender
    • Male
    • Female
    • Others
    Age
    Select your Age Range
    • Under 18
    • 18 to 25
    • 26 to 35
    • 36 to 45
    • 45 to 55
    • 55+