जिला स्तर पर 9 दिसंबर से झारखंड खेलो प्रतियोगिता
समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत आगामी 9 से 10 दिसंबर तक दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है ।

रांची,9 दिसंबर:समग्र शिक्षा अभियान अंतर्गत आगामी 9 से 10 दिसंबर तक दो दिवसीय जिला स्तरीय खेलों झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है । इसका आयोजन जेजे कॉलेज के मैदान में कराया जाएगा। इसे लेकर जिला शिक्षा पदाधिकारी की ओर से कॉलेज के प्राचार्य से 2 दिनों के लिए मैदान व एक हॉल उपलब्ध कराने की मांग की गई है।
उल्लेखनीय है कि विभाग स्तर से जिले में स्कूल व प्रखंड स्तरीय प्रतियोगिता के अलावा जिला स्तर पर खेलो झारखंड प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। फिलहाल स्कूल के बाद प्रखंड स्तर पर इस प्रतियोगिता का आयोजन कराया जा रहा है। इसके बाद 9 से 10 दिसंबर तक जिला स्तर पर इस खेल का आयोजन होगा। जिसमें प्रखंड स्तर पर विभिन्न खेलों में चयनित किए गए खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
प्रतियोगिता में एथलेटिक्स के तहत लंबी दौड़, ऊंची व लंबी कूद के अलावा बाधा दौड़ सहित कराटे, हॉकी, फुटबॉल, वॉलीबॉल, कुश्ती ,कबड्डी जैसे स्पर्धाओं का आयोजन किया जाना है। चयनित खिलाड़ी राज्य स्तर पर आगामी 15 से 17 एवं 19 से 20 दिसंबर तक रांची के खेल गांव में आयोजित में जिला का नेतृत्व करेंगे।












Click it and Unblock the Notifications