स्कूली बच्चों के लिए पाठ्य पुस्तकें खरीदेगी खट्टर सरकार

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी में आगामी शिक्षा सत्र के लिए पहली से पांचवीं तथा कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें खरीदने के अलावा प्ले वे स्कूलों में छोटे बच्चों के लिए खिलौने एवं किताबें

Khattar government will buy text books for school children

हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने कहा कि हाई पावर पचरेज कमेटी में पावर, शिक्षा, महिला एवं बाल विकास, पुलिस, खाद्य एवं आपूर्ति विभाग सहित कई विभागों की लगभग 663 करोड़ रुपए की राशि की 18 खरीद प्रक्रिया को मंजूरी दी गई है। मुख्यमंत्री बृहस्पतिवार को चंडीगढ़ में हाई पावर परचेज कमेटी की बैठक के बाद पत्रकारों से बातचीत कर रहे थे। बैठक में शिक्षा मंत्री कंवर पाल, परिवहन मंत्री मूलचंद शर्मा, बिजली मंत्री रणजीत सिंह, कृषि मंत्री जेपी दलाल, श्रम मंत्री अनूप धानक, अतिरिक्त मुख्य सचिव टीवीएसएन प्रसाद सहित कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

मुख्यमंत्री ने कहा कि हाई पावर परचेज कमेटी में आगामी शिक्षा सत्र के लिए पहली से पांचवीं तथा कक्षा छठी से आठवीं तक के विद्यार्थियों के लिए किताबें खरीदने के अलावा प्ले वे स्कूलों में छोटे बच्चों के लिए खिलौने एवं किताबें खरीदने को स्वीकृति प्रदान की गई है। इसके साथ ही पुलिस, कृषि विभाग, सिंचाई विभाग के लिए 152 बोलेरो गाड़ियों को खरीदने तथा खाद्य एवं पूर्ति विभाग के लिए फोर्टिफाइड चावल की खरीद की भी मंजूरी प्रदान की गई है।

अम्बाला छावनी के सिविल अस्पताल में मिलेगी ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा

अम्बाला छावनी में स्थापित नागरिक अस्पताल में पहली बार ओपन हार्ट सर्जरी की सुविधा जल्द ही शुरू की जाएगी। संभवत: यह सुविधा देश के किसी भी जिला अस्पताल में पहली बार देने की कवायद होगी। इसके अलावा, अम्बाला छावनी के नागरिक अस्पताल में जल्द ही कैंसर मरीजों हेतू पैट-स्कैन (पोजीट्रान एमिशन टोमोग्राफी) व एसपैक्ट (सिंगल फोटॉन उत्सर्जन कंप्यूटेड टोमोग्राफी) की सुविधा शुरू की जाएगी। स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण मंत्री अनिल विज ने स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग के अधिकारियों के साथ एक समीक्षा बैठक की अध्यक्षता करते हुए यह जानकारी दी। उन्होंने निर्देश दिए कि पैट-स्कैन के लिए जल्द ही निविदाएं आमंत्रित की जाएं ताकि यह सुविधा अति शीघ्र शुरू हो सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+