नए साल पर खट्टर सरकार की सौगात, 1800 करोड़ से अधिक की 113 परियोजनाओं का किया लोकार्पण
उन्होंने शुक्रवार को अतुल कटारिया चौक पर नवनिर्मित फ्लाईओवर और अंडरपास का भी उद्घाटन किया। जिसके बाद वाहनों ने इनपर दौड़ना शुरू कर दिया।

नए साल की शुरुआत के साथ ही मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने प्रदेशवासियों को 1882 करोड़ रुपये की 167 परियोजनाओं का तोहफा दिया है। इनमें से 113 परियोजनाओं का मुख्यमंत्री द्वारा उद्घाटन और 54 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। शिक्षा, स्वास्थ्य, बिजली, सड़क, सिंचाई और ढांचागत परियोजनाओं के शिलान्यास और लोकार्पण का राज्य स्तरीय कार्यक्रम शुक्रवार को गुरुग्राम के धनवापुर गांव में आयोजित किया गया था। इसके तहत मुख्यमंत्री ने जिले को भी करोड़ों की परियोजनाओं का तोहफा दिया।
उन्होंने शुक्रवार को अतुल कटारिया चौक पर नवनिर्मित फ्लाईओवर और अंडरपास का भी उद्घाटन किया। जिसके बाद वाहनों ने इनपर दौड़ना शुरू कर दिया। इसके अलावा धनवापुर में 137 करोड़ की लागत से बनने वाले एसटीपी का शिलान्यास भी कार्यक्रम में शामिल रहा। मुख्यमंत्री ने वीडियो कांफ्रेंसिंग के जरिये सभी परियोजनाओं का शिलान्यास और लोकार्पण किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज का दिन हरियाणा के विकास की कड़ी में एक महत्वपूर्ण दिन कहा जा सकता है। उन्होंने कहा कि निरंतर विकास के पथ पर हरियाणा के लोग चल रहे हैं। हर वर्ष हजारों करोड़ की विकास परियोजनाओं का शिलान्यास और उद्घाटन होता है।CM मनोहर लाल खट्टर ने कहा, मैं मानता हूं कि हरियाणा प्रदेश का विकास पूरे देश के विकास में योगदान करता है।
उन्होंने कहा कि गुरुग्राम में विकास की जो बातें शुरू होती हैं उसकी चर्च पूरे देश और दुनिया में जाती हैं। ये शहर आईकॉनिक सिटी ऑफ हरियाणा बना है। दुनिया की 300 बड़ी कंपनियों के कार्यालय गुरुग्राम में है। इसी लिए ये प्रदेश की आर्थिक राजधानी कहलाता है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रदेश में विकास के लिए सरल रास्ता बनाया गया है। गांवों में विकास के लिए ग्राम दर्शन और शहरों में विकास के लिए नगर दर्शन पोर्टल बनाए हैं। विकास कार्यों की मांग इन पोर्टल के जरिये कोई भी व्यक्ति रख सकता है। पोर्टल के जरिये काम संबंधित विभाग को पहुंच जाता है। इन विकास कार्यों को लेकर जनप्रतिनिधि भी अपनी सिफारिश कर सकते हैं। प्रदेश में किस तरह के काम होने चाहिए सरकार ने इसकी दिशा और दशा तय की है।












Click it and Unblock the Notifications