Khatiyani Johar Yatra: 2 दिवसीय चाईबासा दौरे पर सीएम हेमंत सोरेन,रैली को ऐतिहासिक बनाने में जुटे झामुमो विधायक

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार खतियान जोहार यात्रा में शामिल होने दो दिवसीय चाईबासा दौरे पर आने वाले हैं। मुख्यमंत्री की इस यात्रा को देखते हुए प्रशासनिक और राजनीतिक दोनों तैयारियां जोरों पर हैं।

Hemant Soren

मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन मंगलवार को दो दिवसीय चाईबासा दौरे पर आने वाले हैं। मुख्यमंत्री के इस दौरे को लेकर प्रशासन और झामुमो दोनों की तैयारियां जोरों पर चल रही हैं। खतियानी जोहार यात्रा कार्यक्रम को लेकर खूंटकाटी मैदान में तैयारियां लगभग पूरी कर ली गई हैं।

रैली के लिए की गई चाक-चौबंध व्यवस्था

कार्यक्रम स्थल पर लगभग 20 से 25000 कुर्सियां लगाई गई हैं, वहीं वीआईपी और मीडिया गैलरी अलग-अलग बनाई गई। कार्यक्रम स्थल पर ही दूर बैठने वाले लोगों के लिए चार एलईडी स्क्रीन भी लगाई जा रही है, जिससे लोग मुख्यमंत्री को आसानी के साथ सुन और देख सकें। कार्यक्रम स्थल के पीछे कार्यकर्ताओं के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई है। 20,000 लोगों का भोजन वहां तैयार हो रहा है, जिसमें शाकाहारी और मांसाहारी दोनों प्रकार के भोजन को तैयार किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री के साथ स्टेज पर स्थानीय नेताओं के साथ गठबंधन के नेताओं के लिए भी जगह सुरक्षित की गई है। स्टेज पर चालीस लोगों के बैठने की व्यवस्था की गई है। प्रवेश के लिए तीन द्वार बनाए गए हैं, जिसमें एक आम कार्यकर्ता, एक वीआईपी व मीडिया और एक मुख्यमंत्री, मंत्री और विधायकों के लिए बनाया गया है।

कार्यक्रम को सफल बनाने में जुटे विधायक

इस संबंध में जानकारी देते हुए जिला उपाध्यक्ष झारखंड मुक्ति मोर्चा राहुल आदित्य ने कहा कि इस कार्यक्रम में लगभग 30 से 40, 000 लोगों के पहुंचने का अनुमान लगाया जा रहा है। सभी विधानसभा से लगभग 10,000 कार्यकर्ता पहुंचेंगे। रैली में पहुंचने वाले लोगों के लिए खाने-पीने का इंतजाम किया गया है। पार्किंग की भी बेहतर व्यवस्था की गई है। कार्यक्रम को सफल और ऐतिहासिक बनाने के लिए पांचों विधायक अपने-अपने विधानसभा में लगे हुए हैं ताकि अधिक से अधिक लोगों को कार्यक्रम स्थल तक लाया जा सके।

Notifications
Settings
Clear Notifications
Notifications
Use the toggle to switch on notifications
  • Block for 8 hours
  • Block for 12 hours
  • Block for 24 hours
  • Don't block
Gender
Select your Gender
  • Male
  • Female
  • Others
Age
Select your Age Range
  • Under 18
  • 18 to 25
  • 26 to 35
  • 36 to 45
  • 45 to 55
  • 55+