केशव प्रसाद मौर्य को AAP पर ट्वीट करना पड़ा भारी! यूजर्स ने याद दिलाया सिराथू विधानसभा चुनाव
पंजाब चुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी गुजरात और हिमाचल चुनाव पर खास ध्यान दे रही है. आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि वो इन दोनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को चौंका देगी.
नई दिल्ली,7 नवंबर- पंजाब चुनाव में जीत से उत्साहित आम आदमी पार्टी गुजरात और हिमाचल चुनाव पर खास ध्यान दे रही है. आम आदमी पार्टी को उम्मीद है कि वो इन दोनों राज्यों में भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों को चौंका देगी. गुजरात में आम आदमी पार्टी की सभाओं में भारी संख्या में लोग भी जुट रहे हैं. इस बीच यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने बड़ा दावा किया है. केशव प्रसाद मौर्य ने ट्वीट कर कहा, "गुजरात हिमाचल में आम आदमी पार्टी का खाता भी नहीं खुलेगा!

" केशव के इस ट्वीट के बाद उनके विरोधी उन्हें नसीहत देने लगे. कई यूजर्स ने उन्हें सिराथू विधानसभा चुनाव परिणाम तक याद दिला दिए. यशवीर सिंह सेंगर नाम के एक अन्य यूजर लिखते हैं कि पहले अपना खाता खोल लो. दयापात्र से पद मिला हुआ. जो अपनी विधानसभा ना जीत पाए, उसे ज्ञान बांटने से पहले अपने अंदर देख लेना चाहिए. अपना स्टूल बचाइए अगली बार वो भी ना मिले.












Click it and Unblock the Notifications