पीयूष गोयल बोले- केजरीवाल सरकार ने विज्ञापन पर खर्च किए करोड़ों, टनल के लिए नहीं दिया पैसा
नई दिल्ली: यूं तो दिल्ली की अरविंद केजरीवाल सरकार हर महीने विज्ञापन पर करोड़ों खर्च करती है, लेकिन जब दिल्ली के विकास की बात आती है, तो पैसे खर्च करने में उसे दिक्कत होने लगती है। दिल्ली में रविवार को पीएम नरेंद्र मोदी ने प्रगति मैदान में यातायात को सुगम बनाने के लिए टनल का उद्घाटन किया था। अब केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल ने आरोप लगाया है कि इसके लिए 20 प्रतिशत रकम केजरीवाल सरकार को देना था, लेकिन उसने नहीं दिया और पूरा खर्च केंद्र सरकार को करना पड़ा। इस आरोप के बाद अब बीजेपी और आम आदमी पार्टी AAP के बीच जुबानी जंग छिड़ने के आसार दिख रहे हैं।

पीयूष गोयल ने कहा कि दिल्ली में आधारभूत सुविधाएं देने पर केजरीवाल सरकार ने कोई काम नहीं किया है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार ने दिल्ली के लोगों को राहत देने का काम किया है। गोयल ने कहा कि प्रगति मैदान इलाके में जाम की वजह से हर साल हजारों लीटर ईंधन खर्च होता था। अब टनल बन जाने से हर साल 100 करोड़ रुपए का ईंधन दिल्ली के लोग बचा सकेंगे। इससे प्रदूषण को रोकने में भी मदद मिलेगी। पीएम नरेंद्र मोदी ने भी कल टनल के उद्घाटन के मौके पर ये बात कही थी।












Click it and Unblock the Notifications